मानसिक जागरुकता सप्ताह की हुई शुरुआत, 10 को मानसिक स्वास्थ्य दिवस तक होंगी गतिविधियां
मानसिक जागरुकता सप्ताह की हुई शुरुआत, 10 को मानसिक स्वास्थ्य दिवस तक होंगी गतिविधियां
झुंझुनूं : मानसिक जागरुकता सप्ताह की शुरुआत शुक्रवार को आयोजित विभिन्न जागरुकता कार्यक्रम के साथ हुई। चिकित्सा विभाग की ओर से बीडीके अस्पताल में एएनएम ट्रेनिग सेंटर की प्रशिक्षु छात्राओं ने रैली निकालकर लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। इससे पूर्व सेंटर पर आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ मनोरोग विशेषज्ञ डॉ कपूर थालोर ने स्टुडेंट्स को मानसिक अवसाद से बचाने और बचाने के उपाय बताएं। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में जीवनशैली में बहुत अधिक बदलाव आ गया है व्यस्थताएं बहुत बढ़ गई हैं महत्वकांक्षा बहुत बढ़ गई हैं जिसके चलते अवसाद और तनाव में भी वृद्धि देखी जा रही है। इसके लिए शुद्ध आहार, व्यवहार, आचरण की जरूरत है। अच्छी और संयमित जीवन शैली से तनाव को कम किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत निशुल्क परामर्श उपचार की व्यवस्था बीडीके अस्पताल में की जा रही है। सरकार की ओर से टेली मानस हेल्प लाइन भी शुरु की हुई है जिस पर कॉल कर परामर्श लिया जा सकता हैं।

टोल फ्री नंबर 18008914416 अथवा 14416 पर परामर्श लिया जा सकता है। डॉ थालोर ने बताया कि शुक्रवार से मानसिक स्वास्थ्य जागरुकता सप्ताह की शुरुआत हुई जो 10 अक्टूबर तक चलेगा। उन्होंने बताया कि इस सप्ताह में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर डिप्टी सीएमएचओ डॉ भंवर लाल सर्वा, एएनएम ट्रेनिग सेंटर की प्रभारी सन्तोष सैनी, डॉ राजबीर राव, डॉ वीरसिंह झाझडिया डॉ राजेन्द्र ढाका, डॉ श्रीराम दुलड, सहित अनेक स्टॉफ और स्टुडेंट्स मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2048886


