24 घंटे में एक ही वर्कशॉप पर दो बार चोरी:कुएं की मोटर और पम्प हो गए चोरी, माल की कीमत लाखों की है
24 घंटे में एक ही वर्कशॉप पर दो बार चोरी:कुएं की मोटर और पम्प हो गए चोरी, माल की कीमत लाखों की है
झुंझुनूं : झुंझुनूं शहर में वर्कशॉप से चोरी होने का मामला सामने आया है। चोर ने यहां से 24 घंटे में दो बार हाथ साफ किया है। चोरी की टाइमिंग भी एक ही रही। मामला झुंझुनूं कोतवाली थाना क्षेत्र के इण्डाली रोड पर रिलांयस ऑफिस के पास का है।
इस संबंध में वाहिदपुरा निवासी नरेन्द्र जांगिड़ पुत्र प्यारलेलाल ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कोतवाली थाने में रिपोर्ट दी है। जिसमेंं बताया कि उसका इण्डाली रोड पर मोहित फर्नीचर एंड मोटर वाइंडिग के नाम से रिपेयरिंग वर्कशॉप है।
30 सितंबर की रात को करीब 8ः50 से 9ः30 के बीच अज्ञात व्यक्ति वर्कशॉप में घुसकर उसमे रखी कुएं की तीन मोटर व दो पम्प चोरी कर ले गए। फिर अगले दिन एक अक्टूबर को रात में इसी समय पर फिर से दो पम्प और चोरी कर ले गए। घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मौका मुआयना किया। पीड़ित ने बताया कि वर्कशॉप से चोरी हुए माल की कीमत एक से डेढ़ लाख रुपए के बीच थी। उन्होंने रिपोर्ट देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2048428


