[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ट्रिपल मर्डर मामले में 20 हजार का इनामी गिरफ्तार:तीन महीने से फरार चल रहा था, जमीनी विवाद में पति-पत्नी और बेटे की कर दी थी हत्या


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

ट्रिपल मर्डर मामले में 20 हजार का इनामी गिरफ्तार:तीन महीने से फरार चल रहा था, जमीनी विवाद में पति-पत्नी और बेटे की कर दी थी हत्या

ट्रिपल मर्डर मामले में 20 हजार का इनामी गिरफ्तार:तीन महीने से फरार चल रहा था, जमीनी विवाद में पति-पत्नी और बेटे की कर दी थी हत्या

सूरजगढ़ : करीब तीन महीने जमीनी विवाद को लेकर झुंझुनूं के सूरजगढ़ थाना इलाके के धिंगड़िया में हुए ट्रिपल मर्डर के मामले में पुलिस ने 20 हजार के इनामी गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी ने बताया कि इस मामले में धिंगड़िया निवासी पवन शर्मा पुत्र नेतराम शर्मा को गिरफ्तार किया है।

आरोपी के घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। आरोपी को पकड़ने के लिए 20 हजार का इनाम भी घोषित किया था। उन्होंने बताया कि इस मामले में पूर्व में पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुके है। वहीं नाबालिग को निरूद्ध किया था। आरोपियों ने 2 जुलाई 2024 को जमीनी विवाद को लेकर लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से धिंगड़िया निवासी बाबूलाल (50), उसकी पत्नी सरिता व बेटे सोनू पर हमला कर दिया था।

मारपीट के दौरान बाबूलाल और सोनू गंभीर घायल हो गए थे। दोनों को सूरजगढ़ के स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया गया था। जहां सोनू को मृत घोषित कर दिया था। बाबूलाल की झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल और सरिता की इलाज के दौरान जयपुर में मौत हो गई थी। आरोपी पवन शर्मा के खिलाफ सूरजगढ़ थाना में पहले से मारपीट कर जानलेवा करने का मामला दर्ज है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22