[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघानिया स्कूल एवं विश्वविद्यालय में गांधी जयंती और पं. लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

सिंघानिया स्कूल एवं विश्वविद्यालय में गांधी जयंती और पं. लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई

सिंघानिया स्कूल एवं विश्वविद्यालय में गांधी जयंती और पं. लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अयुब खान

पचेरी कलां : सिंघानिया स्कूल एवं सिंघानिया विश्वविद्यालय पचेरी बडी में गांधी जयन्ती एवं पं. लाल बहादुर शास्त्री के जयन्ती के अवसर में दांडी यात्रा एवं स्वच्छ भारत अभियान के तहत छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ द्वारा सामाजिक चेतना रैली का आयोजन किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य सामाजिक स्वच्छता को बढ़ावा देना तथा हमारे देश की धरोहर महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी को हमारे देश को स्वतंत्र कराने में उनके अभिन्न योगदान को नई पीढ़ी में जागरुकता लाना था।

इस अवसर पर पचेरी बाजार एवं पचेरी बस स्टैण्ड पर स्टाफ एवं विद्यार्थियों द्वारा सफाई की गई तथा जन चेतना के नारों से समाज में जागरुकता लाने का प्रयास किया गया। दांड़ी यात्रा की शुरुआत स्कूल के प्राचार्य डॉ.विजय सिंह एवं सिंघानिया विश्वविद्यालय के उप कुलपति डॉ.पवन त्रिपाठी ने गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

इस अवसर पर डॉ. विजय सिंह ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में देश के कर्णधारों के प्रति अपनी सच्ची श्रद्धा एव विश्वास बनाये रखना है। सिंघानिया विश्वविद्यालय के उप कुलपति डॉ. पवन त्रिपाठी ने नई पीढ़ी में स्वतंत्रता सेनानियों का देश के प्रति जज्बा एवं आजादी में उनके विशेष योगदान तथा तन मन की एवं सामाजिक स्वच्छता के बारे में जन आंदोलन बनाना ही उनको सच्ची श्रद्धाजलि होगी बताया। इस अवसर पर सिंघानिया स्कूल एस विश्वविद्यालय का स्टाफ एवं  विद्यार्थी मौजूद रहें।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22