[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बीकानेर में एक परिवार के 3 लोगों ने किया सुसाइड:चौथे की हालत गंभीर; जहर खाने के बाद हाथ की नस काटी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़बीकानेरराजस्थानराज्य

बीकानेर में एक परिवार के 3 लोगों ने किया सुसाइड:चौथे की हालत गंभीर; जहर खाने के बाद हाथ की नस काटी

बीकानेर में एक परिवार के 3 लोगों ने किया सुसाइड:चौथे की हालत गंभीर; जहर खाने के बाद हाथ की नस काटी

बीकानेर : बीकानेर में मंगलवार को एक ही परिवार के 3 लोगों ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। जबकि एक बच्चे की तबीयत खराब हो गई। पुलिस को मौके से तीन पेज का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें कर्ज से परेशान होने की बात लिखी है।

आईजी ओम प्रकाश पासवान ने बताया- जयनारायण व्यास कॉलोनी में रहने वाले राहुल मारू, उनकी पत्नी रुचि मारू और बेटी आराध्या (7) की मौत हो गई। तीनों के शव मंगलवार सुबह घर के कमरे में पड़े हुए थे। जबकि बेटे चैतन्य (14) की हालत ठीक नहीं थी। उसे पीबीएम हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। तीनों के शव मॉर्च्युरी में रखवाए गए हैं। सुसाइड नोट में आत्महत्या का कारण कर्ज को बताया है। इसमें बैंकों और लोगों के परेशान करने का हवाला दिया गया है।

मौके पर पहुंचकर जानकारी लेते हुए आईजी ओम प्रकाश पासवान।
मौके पर पहुंचकर जानकारी लेते हुए आईजी ओम प्रकाश पासवान।

रात को पापा ने सबको दवा दी थी हॉस्पिटल में भर्ती बेटे चैतन्य ने पुलिस को बताया- सोमवार रात 10 बजे पापा ने सभी को दवा दी थी। मैंने भी यह दवा ली थी, लेकिन रात को पढ़ते समय मुझे उल्टी हो गई। फिर नींद आ गई। सुबह 10 बजे मेरी आंख खुली तो मम्मी-पापा और बहन बेड पर पड़े थे। उनके मुंह से खून आ रहा था।

मैंने ही बुआ मनीषा और फूफा अशोक मारू को फोन करके बुलाया। पहले बुआ पहुंची थीं। उसके बाद फूफा जी आए थे। मकान मालिक अभिषेक भी पास में ही रहते हैं। पड़ोसी भी आ गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।

पत्नी की बीमारी के कारण 60 लाख का लोन लिया था राहुल मारू मेडिकल की होल सेल की दुकान करता था। उनकी पत्नी रुचि को कुछ समय पहले ब्रेन हेमरेज हो गया था। पत्नी की बीमारी पर खर्च के कारण करीब 60 लाख रुपए का लोन लिया था। लोन चुकाने के लिए घर, गाड़ी सहित सामान बेचा, लेकिन पूरा नहीं हुआ। देनदार उसे परेशान कर रहे थे। राहुल अपना मकान बेचने के बाद जयनारायण व्यास कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा था।

10 महीने पहले पांच लोगों ने किया था सुसाइड करीब 10 महीने पहले बीकानेर के अंत्योदय नगर में पति-पत्नी और उनके तीन बच्चों ने एक साथ सुसाइड कर लिया था। महिला ने सुसाइड नोट में लिखा था कि ससुराल और पीहर वाले परेशान कर रहे थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin