[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वाहन की टक्कर से हेडकांस्टेबल की मौत, गांव में ससम्मान हुई अंत्येष्टि


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

वाहन की टक्कर से हेडकांस्टेबल की मौत, गांव में ससम्मान हुई अंत्येष्टि

वाहन की टक्कर से हेडकांस्टेबल की मौत, गांव में ससम्मान हुई अंत्येष्टि

बुहाना : समीपवर्ती मदनसर गांव के हेडकांस्टेबल राजेश कुमार का सोमवार शाम को पूर्ण सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस लाइन एवं बुहाना पुलिस ने शस्त्र झुकाकर उन्हें अंतिम सलामी दी तो माहौल गमनुमा हो गया। उनके ज्येष्ठ पुत्र ने मुखाग्नि दी।

हेडकांस्टेबल राजेश कुमार को वृताधिकारी नोपाराम भाकर, सीआई कस्तूर वर्मा, बीकानेर डीएसपी सुखदेव सिंह, नापासर थानाधिकारी जसवीर सिंह, आरक्षी मुकेश कुमार सहित प्रमुख ग्रामीणों एवं परिजनों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। उल्लेखनीय है कि रविवार शाम को बीकानेर में अपने घर जाते समय अज्ञात वाहन ने हेडकांस्टेबल राजेश कुमार को टक्कर मार दी थी। वाहन की टक्कर से हेडकांस्टेबल राजेश कुमार गंभीर रुप से घायल हो गया। प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें बीकानेर के पीबीएम ट्रामा सेन्टर के लिए रेफर कर दिया था। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सोमवार दोपहर बाद हैडकांस्टेबल राजेश कुमार का शव गांव पहुंचा। मदनसर गांव में उनका राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार किया गया। गांव में जैसे ही इस खबर का पता लगा सन्नाटा पसर गया। नापासर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन को जब्त कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने उनके बेटे को तिरंगा भेंट किया।

यह है पारिवारिक पृष्ठभूमि :

हैडकांस्टेबल राजेश कुमार के दो बेटे है। एक बेटा सेना में सेवा दे रहा है। दूसरा बेटा नौकरी की तैयारी कर रहा है। उनकी दो लड़की है जिनका विवाह हो चुका है। राजेश कुमार की पत्नी सिंघाना थाना के माकड़ो गांव की रहने वाली है। पत्नी को जैसे ही इस घटना की सूचना मिली, वह सुध खो बैठी। राजेश कुमार के दो भाई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin