[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्नैचर की 2 पत्नी, उनके शौक पूरे करने को 36 महिलाओं की चेन लूटी, कीमत 50 लाख


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

स्नैचर की 2 पत्नी, उनके शौक पूरे करने को 36 महिलाओं की चेन लूटी, कीमत 50 लाख

स्नैचर की 2 पत्नी, उनके शौक पूरे करने को 36 महिलाओं की चेन लूटी, कीमत 50 लाख

200 सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो फतेहपुर-सीकरी में फुटेज दिखे

शातिर चेन स्नैचर दो पत्नियों के शौक पूरे करने के लिए के लिए पावर बाइक से धौलपुर से जयपुर आकर चेन लूटता था। बदमाश अपने साथी के साथ 4 माह में शहर की 36 महिलाओं की 50 लाख रुपए कीमत की सोने की चेन लूट चुका। दिल्ली में रहने वाली दूसरी पत्नी के पास जाकर लूटी हुई चेन को बेचता था। 3 सितंबर की वारदात के बाद आगरा रोड के कैमरों में पकड़ में आने के बाद 200 सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो फतेहपुर-सीकरी में फुटेज मिले। उस आधार पर पहचान कर आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी व उसके साथी से 150 ग्राम सोने की 12 चेन व वारदात में काम ली गई पल्सर बाइक बरामद कर ली। प्रताप नगर थाना पुलिस बदमाशों से पूछताछ कर रही है।

वारदात के समय मोबाइल बंद रखते, बाद में धौलपुर पहुंचकर बात करते थे

पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि मुख्य आरोपी विजय प्रताप सिंह उर्फ बंशी 30 निवासी राजाखेड़ा-धौलपुर आैर सुरेन्द्र उर्फ कल्ला 30 निवासी बसई हियाराम राजाखेड़ा-धौलपुर को गिरफ्तार किया है। विजय प्रताप पर 18 मुकदमे दर्ज हैं। वह राजाखेड़ा धौलपुर का हिस्ट्रीशीटर है। विजय प्रताप सिंह लूट, दुष्कर्म व हत्या का प्रयास के 18 मामलों में गिरफ्तार हो चुका है। कई बार पकड़े जाने के कारण बदमाश वारदात के समय मोबाइल का उपयोग नहीं करते थे, बाद में धौलपुर जाकर ही बात करते थे।

फतेहपुर-सीकरी में मिली फुटेज से पकड़े गए;

डीसीपी ईस्ट तेजस्वनी गौतम ने बताया कि प्रताप नगर थाना इलाके में 3 सितंबर को वारदात हुई थी। जिसकी सीसीटीवी कैमरे में स्पष्ट फुटेज आईं। इसके आधार पर जयपुर के हाईवे चेक किए, तब आगरा हाईवे पर फुटेज में पावर बाइक पर वारदात से पहले व वारदात के बाद जाते हुए की फुटेज मिले। पुलिस हाईवे के कैमरे को देखते हुए फतेहपुर सीकरी यूपी पहुंची। वहां पर फुटेज का बारीकी से निरीक्षण किया। वहीं पर बदमाशों ने हेलमेट हटाए और मोबाइल फोन चालू किए। पुलिस की टीम ने यूपी पुलिस के साथ मिलकर मोबाइल फोन को ट्रैक किया, जिसमें दिल्ली के संगम विहार में होने का पता चला।

अंधेरे में वारदात करते थे ताकि सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई ना दें

एडिशनल कमिश्नर कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि आरोपी विजय प्रताप व सुरेंद्र पावर बाइक पर हेलमेट लगाकर राजाखेड़ा-धौलपुर से दोपहर में रवाना होते। शाम के समय जयपुर पहुंचते ताकि अंधेरे में वारदात करने के दौरान उनकी सीसीटीवी में फुटेज स्पष्ट नहीं आए। आने के बाद वे गले में सोने की चेन पहनी महिलाओं को देखते। उनका पीछा कर सुनसान जगह पर मौका मिलते ही तोड़कर बिना रुके राजाखेड़ा धौलपुर चले जाते थे। वारदात के समय शहर में विजय प्रताप बाइक चलाता था। उसे भीड़ भरे इलाकों में बाइक चलाने का अभ्यास है। वहीं, धौलपुर से आते-जाते समय उसका साथी सुरेन्द्र उर्फ कल्ला बाइक चलाता था।

दिल्ली से आते समय पीछा किया तो गिरने से हाथ-पैर में फ्रैक्चर

एसीपी सांगानेर विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि लूटी हुई चेन को राजाखेड़ा में दिल्ली में महिला के पास जाकर बेचने की सूचना मिली। इसके बाद थानाधिकारी प्रताप नगर मुनेंद्र सिंह, एसआई रेखा चौधरी, कांस्टेबल राजेश, गणेश, मुनेश, लोकेंद्र पाल, राहुल शर्मा, डीएसटी के गौरव आैर सीएसटी के धर्मी मीणा ने पीछा करना शुरू किया। टीम दिल्ली पहुंची तो पता चला कि वे दिल्ली से धौलपुर की तरफ निकले हैं। पीछा किया तो उनकी बाइक स्लीप हो गई। वहीं पर दोनों को दबोच लिया। बाइक स्लीप होकर गिरने से उनके हाथ-पांवों में फ्रैक्चर हो गए।

फुटेज दिखाई ताे महिला के पास आने की जानकारी मिली

प्रताप नगर पुलिस विजय प्रताप के मोबाइल की लोकेशन पर दिल्ली के संगम विहार इलाके में पहुंची। वहां घनी कच्ची बस्ती में सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को स्थानीय लोगों को दिखाकर पूछताछ की, जिसमें लोगों ने एक स्थान पर देखने की सूचना दी। पुलिस ने लगातार उस स्थान पर नजर रखी। तब एक घर में महिला के पास जाने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने दिल्ली व राजाखेड़ा-धौलपुर में उसकी ट्रैकिंग शुरू की।

6 थाना इलाकों में 36 वारदातें कीं

एडिशनल डीसीपी आशाराम चौधरी ने बताया कि आरोपियों ने प्रताप नगर, रामनगरिया, सांगानेर, जवाहर सर्किल, बजाज नगर व शिप्रापथ इलाकों में 36 से अधिक वारदात करना स्वीकार किया हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22