नीमकाथाना में SFI ने किया प्रदर्शन:समाजशास्त्र और भूविज्ञान के व्याख्याताओं की स्थायी नियुक्ति की मांग
नीमकाथाना में SFI ने किया प्रदर्शन:समाजशास्त्र और भूविज्ञान के व्याख्याताओं की स्थायी नियुक्ति की मांग
नीमकाथाना : नीमकाथाना में मंगलवार को छात्र संगठन एसएफआई ने एसएनकेपी कॉलेज के गेट को बंद करके नारेबाजी कर किया प्रदर्शन। जिला महासचिव विक्रम यादव ने बताया कि कॉलेज में चार सूत्री मांगों को लेकर कॉलेज कमेटी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। जिसमें मुख्य मांग थी कि कॉलेज में लंबे समय से समाजशास्त्र और भू विज्ञान के व्याख्याता डेपुटेशन पर लगे हुए हैं इस वजह से कॉलेज में बच्चों की पढ़ाई नहीं हो पाती।
उन्होंने बताया कि मामले को लेकर एसएफआई ने उच्च शिक्षा मंत्री के नाम से प्राचार्य को पहले भी दो बार ज्ञापन सौंपा था और प्राचार्य ने उस ज्ञापन को आगे तक भेज दिया, लेकिन कोई संतोषजनक परिणाम नहीं आया इस वजह से स्टूडेंट्स लगातार परेशान हो रहे हैं।
तहसील अध्यक्ष जितेंद्र यादव ने बताया कि कॉलेज में विकास समिति से शारीरिक शिक्षक और पुस्तकालय अध्यक्ष लगाने की मांग एसएफआई लंबे समय से करता आया है, शारीरिक शिक्षक की नियुक्ति यदि हो जाती है तो स्टूडेंट्स खेल में रुचि रखते हैं उनका अभ्यास निरंतर हो सकता है और एक दिन वह अपने सपनों को साकार करने में सफल हो सकते हैं। प्राचार्य संतोष कुमार की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033503


