[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में जमीन विवाद में पुलिस से की धक्का-मुक्की:वीडियो आया सामने, पुलिस ने डंडे बरसाए; गुढ़ागौड़जी के टोडी गांव का मामला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में जमीन विवाद में पुलिस से की धक्का-मुक्की:वीडियो आया सामने, पुलिस ने डंडे बरसाए; गुढ़ागौड़जी के टोडी गांव का मामला

झुंझुनूं में जमीन विवाद में पुलिस से की धक्का-मुक्की:वीडियो आया सामने, पुलिस ने डंडे बरसाए; गुढ़ागौड़जी के टोडी गांव का मामला

झुंझुनूं : झुंझुनूं में पुलिस से धक्का-मुक्की का वीडियो सामने आया। वीडियो में एक महिला पुलिस से बहस और धक्का-मुक्की करती नजर आ रही है। कुछ पुलिसकर्मी डंडे बरसाते भी दिख रहे हैं। फायरिंग का भी दावा किया जा रहा है। मामला गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र के टोडी गांव का है। जहां जमीन पर हक को लेकर दो पक्ष भिड़ गए थे।

इस मामले में टोडी निवासी रामसिंह (48) पुत्र तोताराम ने गुढ़ागौड़जी थाने में रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया कि उनकी टोडी गांव में कब्जाशुदा जमीन है। इस पर मकान बने हुए हैं। जमीन को लेकर किठाना निवासी रामेश्वर पुत्र झाबर से विवाद चल रहा है।

मामला झुंझुनूं सिविल कोर्ट में विचाराधीन है। इसके बावजूद 21 सितंबर की शाम करीब 5ः30 बजे विनोद चौधरी, विकास जाखल, अनिल, अभिषेक चौधरी, वरुण चौधरी, वीरेन्द्र चौधरी, नवीन चौधरी, नरेन्द्र चौधरी, सचिन चौधरी सहित 30 से 40 लोग कैम्पर, स्कॉर्पियो और अन्य वाहनों में सवार होकर आए। सभी के हाथों में हथियार थे।

उन्होंने घर व जमीन में घुसकर गाली-गलौज की। जमीन खाली करने के लिए धमकाया। खाली नहीं करने पर जान से मारने की धमकियां दीं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77