श्रीमाधोपुर में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था ठप, कई इलाकों में अंधेरा:खराब लाइटों को बदलने, टाइमर सिस्टम को दुरुस्त करने की मांग
श्रीमाधोपुर में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था ठप, कई इलाकों में अंधेरा:खराब लाइटों को बदलने, टाइमर सिस्टम को दुरुस्त करने की मांग
श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। रात होते ही आधे से ज्यादा कॉलोनियां और मोहल्ले अंधेरे में डूब जाते हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से खराब पड़ी हैं, जबकि अन्य स्थानों पर रात के समय लाइटें बंद रहती हैं।
स्थानीय निवासियों के अनुसार, कई इलाकों में स्ट्रीट लाइटें दिन के समय जलती रहती हैं, लेकिन रात में आवश्यकता पड़ने पर सड़कें अंधेरे में डूबी रहती हैं। बरसात के मौसम में ये समस्या और गंभीर हो गई है। जलभराव, कीचड़ और सड़क पर बने गड्ढे अंधेरे के कारण दिखाई नहीं देते, जिससे दोपहिया वाहन चालक और पैदल चलने वाले बुजुर्ग अक्सर गिरकर चोटिल हो रहे हैं।

रात के समय महिलाओं, बुजुर्गों और छात्रों को सबसे अधिक परेशानी होती है। कई लोग टॉर्च या मोबाइल की रोशनी के सहारे घर पहुंचने को मजबूर हैं। कॉलोनियों की गलियों में पर्याप्त रोशनी न होने से असामाजिक गतिविधियों और चोरी जैसी घटनाओं की आशंका बनी रहती है।
वार्ड 17 के पूर्व पार्षद राकेश शर्मा ने बताया- उनके वार्ड में ये समस्या पिछले एक महीने से बनी हुई है। शहरवासियों का आरोप है कि नगर पालिका में कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थाई समाधान नहीं किया गया है। कुछ स्थानों पर ऑटोमैटिक टाइमर या कंट्रोल पैनल में खराबी के कारण लाइटें समय पर चालू नहीं हो रही हैं, जबकि कई क्षेत्रों में खराब स्ट्रीट लाइटों को महीनों से बदला नहीं गया है।
स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से शहर की सभी स्ट्रीट लाइटों का सर्वे कराने, खराब लाइटों को तुरंत बदलने, टाइमर सिस्टम को दुरुस्त करने और नियमित निगरानी की व्यवस्था करने की मांग की है। उनका कहना है कि बरसात के मौसम और रात के समय सुरक्षित आवागमन के लिए शहर में बेहतर प्रकाश व्यवस्था होना अत्यंत आवश्यक है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2239066


