[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

प्रभारी सचिव नवीन जैन ने स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

प्रभारी सचिव नवीन जैन ने स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा की

पीसीपीएनडीटी डिकॉय ऑपरेशन तेज करने के निर्देश

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : जिले के दौरे पर आए प्रभारी सचिव नवीन जैन ने रविवार को चिकित्सा विभाग की जनहितकारी योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना, जांच व दवा योजना सहित अन्य योजनाओं का फीडबैक लिया।

प्रभारी सचिव ने बाल लिंगानुपात संतुलन को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए भ्रूण लिंग परीक्षण करने वालों के खिलाफ लगातार पीसीपीएनडीटी डिकॉय ऑपरेशन चलाने तथा सोनोग्राफी केंद्रों की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि मुखबिर योजना की जानकारी आमजन तक पहुंचाना अनिवार्य है, ताकि अवैध भ्रूण लिंग परीक्षण पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने बताया कि मुखबिर योजना के तहत भ्रूण लिंग परीक्षण की सही सूचना देकर डिकॉय ऑपरेशन सफल होने पर तीन लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। यह राशि मुखबिर, गर्भवती महिला और उसके सहयोगी को दो किश्तों में प्रदान की जाती है।

उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि वे जिम्मेदार नागरिक बनकर लिंग परीक्षण की सूचना व्हाट्सएप नंबर 9799997795 या pcpndt.bureau@gmail.com पर दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Related Articles