पत्रकारिता में उत्कृष्ट कार्य पर रींगस ब्लॉक अध्यक्ष ने किया अभिनंदन
पत्रकारिता में उत्कृष्ट कार्य पर रींगस ब्लॉक अध्यक्ष ने किया अभिनंदन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अरविन्द कुमार
जाजोद : पत्रकार श्रवण कुमार खींची को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान रींगस एससी प्रकोष्ठ कांग्रेस के नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष बंशीधर वर्मा ने बावड़ी गांव में किया। वर्मा ने खींची को माला और साफा पहनाकर उनका अभिनंदन किया। बंशीधर वर्मा ने बताया कि श्रवण कुमार खींची को पत्रकारिता में उनके उत्कृष्ट योगदान और समाज में जागरूकता लाने के लिए विभिन्न जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के लिए सम्मानित किया गया है।
वर्मा ने इस अवसर पर कहा कि पत्रकार समाज का एक सशक्त स्तंभ होते हैं। उनकी निष्पक्ष, जनहितकारी और जागरूकता बढ़ाने वाली पत्रकारिता समाज को सही दिशा प्रदान करती है। साथ ही, यह आमजन की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने संवाददाता श्रवण कुमार खींची के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके कार्यों की सराहना की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2238590


