झुंझुनूं पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5 आदतन अपराधी जिला बदर, एसपी बोले- कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर होगी सख्ती
झुंझुनूं पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5 आदतन अपराधी जिला बदर, एसपी बोले- कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर होगी सख्ती
झुंझुनूं : जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए झुंझुनूं पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी कावेंद्र सिंह सागर के निर्देश पर पुलिस ने 5 आदतन अपराधियों को जिला बदर कर दिया है। इन अपराधियों को राजस्थान गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत जिले की सीमा से बाहर भेजने के आदेश जारी किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार जिला स्तर पर अपराधियों की समीक्षा के दौरान सामने आया कि ये सभी व्यक्ति लगातार आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं और इनके खिलाफ विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं। इनके कारण क्षेत्र में भय और अशांति का माहौल बना हुआ था।
पुलिस ने सभी अपराधियों के खिलाफ अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष रिपोर्ट पेश की थी। रिपोर्ट के आधार पर सुनवाई के बाद जिला बदर की कार्रवाई की गई।
एसपी ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी
एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने कहा कि जिले की शांति व्यवस्था बिगाड़ने वाले किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। आदतन अपराधियों और हिस्ट्रीशीटरों की गतिविधियों पर पुलिस लगातार नजर रख रही है। उन्होंने कहा कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
ये अपराधी किए गए जिला बदर
- विकेश (43) — वार्ड नंबर 25, बापू बस्ती, झुंझुनूं (कोतवाली थाना)
- अनिल (30) — अडुका (चिड़ावा थाना)
- सुरेंद्र (44) — पिचानवा (चिड़ावा थाना)
- रामस्वरूप (28) — अडुका (चिड़ावा थाना)
- महेंद्र कुमार (48) — वार्ड नंबर 10, कस्बा बगड़ (बगड़ थाना)
पुलिस का कहना है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि आमजन में सुरक्षा का माहौल कायम रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2238567


