श्यामसुंदर जालान लगातार चौथी बार अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के झुंझुनूं जिलाध्यक्ष नियुक्त
श्यामसुंदर जालान लगातार चौथी बार अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के झुंझुनूं जिलाध्यक्ष नियुक्त
झुंझुनूं : अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन (पूर्वी राजस्थान) ने वरिष्ठ समाजसेवी श्यामसुंदर जालान नूआंवाला को लगातार चौथी बार झुंझुनूं जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी पुनर्नियुक्ति पर जिलेभर के अग्रवाल समाज में खुशी का माहौल है। समाज के विभिन्न संगठनों, पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे उनके सामाजिक समर्पण, सक्रिय कार्यशैली और संगठन के प्रति निष्ठा का सम्मान बताया।
श्यामसुंदर जालान लंबे समय से संगठन का नेतृत्व कर रहे हैं। उनके कार्यकाल में संगठन ने सामाजिक एकता, सेवा कार्यों और संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा दी है। इसी विश्वास को कायम रखते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व ने एक बार फिर उन्हें जिले की जिम्मेदारी सौंपी है।
नियुक्ति के बाद श्यामसुंदर जालान ने राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल, राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल गोयल, प्रदेश अध्यक्ष अशोक गर्ग, प्रदेश महामंत्री गोपाल अग्रवाल सहित संगठन के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने बताया कि शीघ्र ही झुंझुनूं जिला कार्यकारिणी के साथ-साथ युवा एवं महिला इकाई का भी पुनर्गठन किया जाएगा, ताकि समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि संगठन का विस्तार जिले के प्रत्येक गांव और ढाणी तक किया जाएगा तथा युवाओं और महिलाओं को नेतृत्व में अधिक अवसर दिए जाएंगे।
श्यामसुंदर जालान ने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल विस्तार करना नहीं, बल्कि प्रत्येक अग्रवाल परिवार को एक मंच पर लाकर समाज को अधिक संगठित, सशक्त और संस्कारित बनाना है। उन्होंने समाज के सहयोग से सेवा, संस्कार और सामाजिक समरसता की भावना को और मजबूत करने का संकल्प व्यक्त किया।
उनकी पुनर्नियुक्ति पर समाज के लोगों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन समाजहित के कार्यों को नई गति देगा। उल्लेखनीय है कि श्यामसुंदर जालान महावीर इंटरनेशनल सहित कई सामाजिक संस्थाओं से भी सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2240330

