खबर का असर: 8 दिन बाद हरकत में आया प्रशासन, गोदा का बास में शुरू हुआ ट्रांसफॉर्मर व पोल लगाने का कार्य
खबर का असर: 8 दिन बाद हरकत में आया प्रशासन, गोदा का बास में शुरू हुआ ट्रांसफॉर्मर व पोल लगाने का कार्य
सूरजगढ़ : सूरजगढ़ क्षेत्र के गांव रघुवीरपुरा (गोदा का बास) में अनुसूचित जाति के 18 परिवारों के आठ दिनों से अंधेरे में रहने की समस्या को लेकर जनमानस शेखावाटी न्यूज़ में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन और बिजली विभाग हरकत में आ गया। रविवार सुबह करीब 9 बजे बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और नए बिजली पोल व ट्रांसफॉर्मर लगाने का कार्य शुरू कर दिया।
गौरतलब है कि तेज आंधी के दौरान ट्रांसफॉर्मर गिर जाने से पूरे मोहल्ले की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। विभाग की ओर से समय पर सुनवाई नहीं होने पर ग्रामीणों ने खराब ट्रांसफॉर्मर को निजी वाहन से स्वयं बिजली विभाग कार्यालय तक पहुंचाया था। इसके बावजूद लगातार आठ दिनों तक बिजली बहाल नहीं होने से लोगों को भीषण गर्मी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

ग्रामीण आशीष कुमार ने बताया कि कई बार विभागीय अधिकारियों को सूचना देने और कार्यालय के चक्कर लगाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। जनमानस शेखावाटी न्यूज़ में खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लिया और रविवार सुबह से बिजली विभाग के कर्मचारियों ने पोल एवं ट्रांसफॉर्मर लगाने का कार्य शुरू कर दिया।
ग्रामीणों ने उनकी समस्या को प्रमुखता से उठाने के लिए जनमानस शेखावाटी न्यूज़ का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि जल्द ही बिजली आपूर्ति पूरी तरह बहाल हो जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2242384


