[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

BSF जवान की सड़क हादसे में मौत, दो बेटे घायल:बुहाना-पचेरी रोड पर गाड़ी से हुई भिड़ंत, बाइक से बुहाना की ओर आ रहे थे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

BSF जवान की सड़क हादसे में मौत, दो बेटे घायल:बुहाना-पचेरी रोड पर गाड़ी से हुई भिड़ंत, बाइक से बुहाना की ओर आ रहे थे

BSF जवान की सड़क हादसे में मौत, दो बेटे घायल:बुहाना-पचेरी रोड पर गाड़ी से हुई भिड़ंत, बाइक से बुहाना की ओर आ रहे थे

बुहाना : बुहाना-पचेरी रोड पर शिवसिंहपुरा मोड़ के पास हुए सड़क हादसे में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान विनोद कुमार की मौत हो गई। इस हादसे में उनके दोनों बेटे भी घायल हो गए। यह घटना पचेरी के पास हुई।

गाड़ी ने बाइक को टक्कर मारी

बता दे कि जयसिंहपुरा निवासी विनोद कुमार अपने 18 साल के बेटे देव और 13 सालके बेटे दक्ष के साथ बाइक पर पचेरी से बुहाना की ओर आ रहे थे। इसी दौरान बुहाना से पचेरी जा रही गाड़ी से उनकी बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पचेरी कलां पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। 108 एम्बुलेंस की सहायता से घायलों को तत्काल बुहाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें झुंझुनूं रेफर किया गया।

22 साल पहले भर्ती हुए थे

झुंझुनूं में उपचार के दौरान बीएसएफ जवान विनोद कुमार ने दम तोड़ दिया। विनोद कुमार भारतीय सीमा सुरक्षा बल में जवान थे और करीब 22 साल पहले भर्ती हुए थे। उनके परिवार में पत्नी मनीषा, माता सावित्री देवी और दो बेटे देव और दक्ष हैं। उनके पिता कर्ण सिंह मजदूरी करते हैं।

जवान की मौत की सूचना से परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

Related Articles