खेतड़ी पुलिस ने ईशकपुरा हत्याकांड के इनामी आरोपी को पकड़ा
10 हजार रुपए का था इनाम, तीन आरोपी पहले ही हो चुके गिरफ्तार
खेतड़ी : खेतड़ी पुलिस ने सिंघाना थाना क्षेत्र के ईशकपुरा हत्याकांड में फरार चल रहे एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पुलिस ने 10 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। थानाधिकारी मोहनलाल ने बताया कि 3 अप्रैल को सिंघाना थाने में डूमोली निवासी मुकेश उर्फ टिंकू की हत्या का मामला दर्ज हुआ था। मृतक की ईशकपुरा निवासी विजय उर्फ मिंटू से पुरानी रंजिश चल रही थी।
पुलिस के अनुसार मुकेश अपने दोस्तों योगेश गुर्जर और महिपाल गुर्जर उर्फ कालिया से मिलने ईशकपुरा गया था, जहां विजय उर्फ मिंटू ने अपने साथियों के साथ मिलकर मुकेश पर हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए थे।
मामले में पुलिस ने पहले ही विजय उर्फ मिंटू, सोमवीर गुर्जर, अजीत भरगड़ और नरेश उर्फ नरसी को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं रोजड़ा निवासी विकास उर्फ कालू पुत्र मामन फरार चल रहा था। खेतड़ी पुलिस ने अब विकास उर्फ कालू को गिरफ्तार कर सिंघाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2202993


