[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अवैध खनन रोकने गई वन विभाग की टीम पर हमला:टक्कर के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली का हिस्सा गाड़ी के बोनट पर चढ़ाया, तीन आरोपी गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अवैध खनन रोकने गई वन विभाग की टीम पर हमला:टक्कर के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली का हिस्सा गाड़ी के बोनट पर चढ़ाया, तीन आरोपी गिरफ्तार

अवैध खनन रोकने गई वन विभाग की टीम पर हमला:टक्कर के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली का हिस्सा गाड़ी के बोनट पर चढ़ाया, तीन आरोपी गिरफ्तार

झुंझुनूं : झुंझुनूं जिले के खेतड़ी में वन विभाग की टीम पर हमला हुआ इस दौरान खनन माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से वन विभाग की गाड़ी को टक्कर मार दी, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

वन विभाग झुंझुनूं के सहायक वन उप संरक्षक कमलचंद ने बबाई थाने में मामला दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि अवैध खनन और खनिज परिवहन की सूचना पर विभाग का स्टाफ और उदयपुरवाटी पुलिस दल क्षेत्र में गश्त कर रहा था। मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कालोटा क्षेत्र से अवैध रूप से पत्थर भरकर ट्रैक्टर-ट्रॉली रसूलपुर की तरफ जा रही है।

ट्रॉली का हिस्सा बोलेरो के बोनट पर चढ़ गया
ट्रॉली का हिस्सा बोलेरो के बोनट पर चढ़ गया

वन विभाग की गाड़ी को टक्कर मारी

सूचना के आधार पर टीम रसूलपुर से झेरवा की ढाणी की तरफ जा रही थी, तभी रास्ते में ट्रैक्टर-ट्रॉली आती दिखाई दी। टीम ने ड्राइवर रुकने का संकेत दिया, लेकिन वह वाहन रोकने के बजाय तेज गति से भगा ले गया। पीछा करने के दौरान ढाणी झेरवा निवासी मनीष बेटा प्रहलाद फागणा नामक व्यक्ति ने जाली से राजकीय बोलेरो वाहन में आगे बैठे सहायक वन संरक्षक हरेंद्र भाकर पर हमला किया, जिससे गाड़ी का विंडशील्ड टूट गया।

इसके बाद चालक ने जानबूझकर लापरवाही से ट्रैक्टर चलाते हुए वन विभाग की राजकीय बोलेरो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रॉली का हिस्सा बोलेरो के बोनट पर चढ़ गया, जिससे राजकीय वाहन को गंभीर क्षति हुई। घटना के बाद ड्राइवर ने मौके से भागने का प्रयास किया। उसने ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरे पत्थरों को खाली कर ट्रॉली को सीधा किया और ट्रैक्टर को मौके से निकालने की कोशिश की।

तीन आरोपियों को पकड़ा

वन विभाग ने बताया कि ड्राइवर का यह कृत्य अवैध खनिज परिवहन को छिपाने, सरकारी कार्रवाई से बचने और कर्मचारियों के वैधानिक कार्यों में बाधा डालने के उद्देश्य से किया गया था। इससे मौके पर मौजूद वन विभाग और पुलिस कर्मचारियों की जान को भी खतरा उत्पन्न हुआ। ट्रैक्टर ड्राइवर की पहचान परमां का की ढाणी निवासी कालूराम बेटा धूडाराम के रूप में हुई। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles