गौरियां इलाके में बीते दिन हुए दो सड़क दुर्घटना:ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत, दूसरे हादसे में बाइक सवार घायल
गौरियां इलाके में बीते दिन हुए दो सड़क दुर्घटना:ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत, दूसरे हादसे में बाइक सवार घायल
रानोली : रानोली थाना क्षेत्र के गौरियां इलाके में सोमवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। दोनों घटनाओं में रॉन्ग साइड से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली की भूमिका सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।
पहली घटना सोमवार शाम करीब 6 बजे गौरियां सर्विस रोड स्थित बालाजी होटल के पास हुई। यहां एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार संजय बेटा रामेश्वर लाल जाट (30 वर्ष), निवासी गौरियां गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीकर के कल्याण अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
इसी दिन रात करीब 10 बजे गौरियां क्षेत्र में ही दूसरा सड़क हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रानोली से सीकर की ओर जा रहे मोटरसाइकिल सवार सुनील निवासी पुरोहित का बास को सामने से रॉन्ग साइड आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। इस हादसे में सुनील घायल हो गए। घटना के बाद ट्रैक्टर ड्राइवर मौके से फरार हो गया। रानोली पुलिस ने देर रात तक वाहन की तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
क्षेत्र में लगातार हो रहे इन हादसों से ग्रामीणों में आक्रोश है। उनका कहना है कि रॉन्ग साइड चलने वाले वाहन, ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियां और यातायात नियमों की अनदेखी क्षेत्र में दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बन रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि रॉन्ग साइड वाहन संचालन पर सख्ती बरती जाए और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2202981


