अभयपुरा पंचायत भवन समय पर नहीं खुलता, ग्रामीण नाराज:महिलाएं मटके लेकर पहुंची, अधिकारियों-कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर प्रदर्शन, बोले- काम नहीं हो रहे
अभयपुरा पंचायत भवन समय पर नहीं खुलता, ग्रामीण नाराज:महिलाएं मटके लेकर पहुंची, अधिकारियों-कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर प्रदर्शन, बोले- काम नहीं हो रहे
पलसाना : पलसाना क्षेत्र की अभयपुरा ग्राम पंचायत में पंचायत भवन समय पर नहीं खुलने और अधिकारियों-कर्मचारियों की नियमित अनुपस्थिति को लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने प्रशासन से व्यवस्था सुधारने की मांग की है।
ग्रामीण बोले- पंचायत भवन समय पर नहीं खुलता
ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत भवन का ताला अक्सर समय पर नहीं खुलता। ग्राम विकास अधिकारी सहित अन्य कर्मचारी भी निर्धारित समय पर कार्यालय नहीं पहुंचते। इससे लोगों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए बार-बार पंचायत कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं।

महिलाओं ने हाथों में मटके लेकर प्रदर्शन किया
कार्यालय नहीं खुलने पर ग्रामीणों ने पंचायत भवन के गेट पर विरोध जताया और नारेबाजी की। इस दौरान महिलाएं हाथों में मटके लेकर प्रदर्शन में शामिल हुईं। ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत क्षेत्र के कई विकास कार्य लंबे समय से लंबित हैं। नांगल गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र का भवन तैयार होने के बावजूद उसके संचालन को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। सार्वजनिक स्थलों की नियमित सफाई नहीं होने से भी ग्रामीणों में नाराजगी है।
ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि पंचायत भवन पर अधिकारियों और कर्मचारियों के नाम, संपर्क विवरण और सूचना बोर्ड तक स्पष्ट रूप से प्रदर्शित नहीं किए गए हैं। इससे आमजन को संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने में परेशानी होती है।
‘नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा’
इस संबंध में पंचायत समिति पलसाना की विकास अधिकारी सुनीता कुमावत ने बताया कि ग्राम विकास अधिकारी को समस्या के संबंध में नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा। उन्होंने बताया कि अधिकारी फिलहाल छुट्टी पर हैं। छुट्टी समाप्त होने के बाद ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करवाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि पंचायत कार्यालय की कार्यप्रणाली में सुधार नहीं हुआ तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2202975


