[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

तारानगर में सोमवार रात बिजली कटौती से लोग परेशान:रातभर फॉल्ट सुधारने में जुटी टीमें, बिजली भार बढ़ने से हुई समस्या

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़तारानगरराजस्थानराज्य

तारानगर में सोमवार रात बिजली कटौती से लोग परेशान:रातभर फॉल्ट सुधारने में जुटी टीमें, बिजली भार बढ़ने से हुई समस्या

तारानगर में सोमवार रात बिजली कटौती से लोग परेशान:रातभर फॉल्ट सुधारने में जुटी टीमें, बिजली भार बढ़ने से हुई समस्या

तारानगर : सादुलपुर के तारानगर में सोमवार देर रात तक हुई बिजली कटौती ने लोगों को परेशानी का समाना करना पड़ा। उमस और गर्मी के चलते कई लोगों को रात घरों की छतों और खुले स्थानों पर गुजारनी पड़ी। विभिन्न क्षेत्रों में बिजली भार बढ़ने के कारण बार-बार बिजली कटौती की समस्या सामने आई।

पूरी रात चला केबल बदलने का टीम

बिजली आपूर्ति सुचारू रखने के लिए बिजली विभाग और एफआरटी (फॉल्ट रिपेयर टीम) के कर्मचारी पूरी रात फॉल्ट ढूंढने और केबल बदलने के कार्य में जुटे रहे। कड़ी मशक्कत के बाद देर रात कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य हो सकी।

कस्बे के देगावास, साहवा रोड, भागू कॉलोनी और मुख्य बाजार सहित कई फीडरों से जुड़े उपभोक्ताओं को सबसे अधिक परेशानी हुई। देगावास स्थित दो मंदिरों के पास ट्रांसफार्मर और केबल में तकनीकी खराबी आने से बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई थी, जिसकी मरम्मत टीम ने देर रात तक की।

Related Articles