[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जंगली जानवर ने 3 बकरियों का शिकार किया:ग्रामीणों में दहशत, मुआवजे की मांग की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जंगली जानवर ने 3 बकरियों का शिकार किया:ग्रामीणों में दहशत, मुआवजे की मांग की

जंगली जानवर ने 3 बकरियों का शिकार किया:ग्रामीणों में दहशत, मुआवजे की मांग की

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड की लूना की ढाणी में मंगलवार को एक जंगली जानवर ने तीन बकरियों पर हमला कर दिया। इस हमले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पशुपालक प्रभु दयाल गुर्जर की बकरियों पर हुए इस हमले में एक बकरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य बकरी को जंगली जानवर उठाकर ले गया। तीसरी बकरी गंभीर रूप से घायल हो गई है।

जानकारी के अनुसार, बकरियां बाड़े के पास चर रही थीं तभी जंगली जानवर ने उन्हें अपना शिकार बनाया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को इसकी सूचना दी और जंगली जानवर की तलाश के साथ-साथ मवेशियों की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की।

सूचना मिलने पर वन विभाग के रेंजर पवन सिंह शेखावत अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया। वन विभाग की टीम ने पगमार्क और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। विभाग ने आसपास के क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

इसके बाद पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. अशोक जांगिड़ भी मौके पर पहुंचे और घायल बकरी की स्थिति का जायजा लिया। खेतड़ी पुलिस थाना की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई।

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ समय से क्षेत्र में वन्यजीवों की आवाजाही बढ़ी है, जिससे उनके पशुधन को लगातार खतरा बना हुआ है। उन्होंने वन विभाग से जंगली जानवरों की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण करने और प्रभावित पशुपालक को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जाएगी ताकि भविष्य में कोई अप्रिय घटना न हो।

Related Articles