[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी: जनहित के मुद्दों को लेकर भोपालगढ़ ग्रामवासियों का धरना 83वें दिन भी जारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी: जनहित के मुद्दों को लेकर भोपालगढ़ ग्रामवासियों का धरना 83वें दिन भी जारी

खेतड़ी: जनहित के मुद्दों को लेकर भोपालगढ़ ग्रामवासियों का धरना 83वें दिन भी जारी

खेतड़ी : क्षेत्रीय जनसेवा समिति के बैनर तले भोपालगढ़ ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों द्वारा विभिन्न जनहित मांगों के समर्थन में चलाया जा रहा धरना सोमवार को लगातार 83वें दिन भी जारी रहा। धरने में उपस्थित लोगों ने अपनी मांगों के शीघ्र समाधान की मांग करते हुए आंदोलन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

धरनार्थियों की प्रमुख मांगों में खेतड़ी ट्रस्ट द्वारा लगाए गए कथित झूठे मुकदमों की निष्पक्ष जांच, आस्था की देवी सती माता के आम रास्ते पर लगाए गए गेट को हटाकर मार्ग को सुचारु करना तथा अभयारण्य क्षेत्र से आने वाले जंगली जानवरों द्वारा मारे गए पालतू पशुओं के लिए उचित मुआवजा दिलाना शामिल है।

धरने की अध्यक्षता जय राम शास्त्री ने की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए लंबे समय से शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है, लेकिन प्रशासन द्वारा अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने प्रशासन से जनभावनाओं का सम्मान करते हुए शीघ्र सकारात्मक कदम उठाने की मांग की।

उन्होंने कहा कि किसी भी लोकतांत्रिक सरकार को जनहित और न्यायसंगत निर्णयों के आधार पर कार्य करना चाहिए, न कि किसी प्रभावशाली व्यक्ति या संस्था के दबाव में। कानून से बड़ा कोई नहीं हो सकता। संबंधित अधिकारियों द्वारा आदेश दिए जाने के बावजूद धरातल पर उनका क्रियान्वयन नहीं होना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंताजनक और शर्मनाक स्थिति है।

धरने में प्रमुख रूप से गोकुलचंद सैनी, गजेंद्र पारीक, सीताराम कुमावत, सुगन सैनी, जुगल सैनी, नवल किशोर पारीक, रोहिताश सैनी, रोशनलाल कुमावत, श्याम सिंह, भूपेंद्र सिंह सोढा, संजय सैनी, सुरेश कुमार सैनी, योगेश सैनी, भारत सैनी, चांदगीराम सैनी, लक्ष्मण सिंह सोढा, गिरधारीलाल, रामनिवास मीणा, सुगनाराम कुमावत, महावीर प्रसाद, अरविंद सिंह निवाण, रोहिदास सैनी, मातादीन सैनी, प्रदीप सिंह चौहान, बाबूलाल सैनी, लाल सिंह ईंदा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

धरना स्थल पर उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाए तथा चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

Related Articles