एसपी ऑफिस से किडनैप हुई युवती सुरक्षित बरामद:2 आरोपी गिरफ्तार, एसपी ने 3 कमांडो और 1 ड्राइवर को किया सस्पेंड
एसपी ऑफिस से किडनैप हुई युवती सुरक्षित बरामद:2 आरोपी गिरफ्तार, एसपी ने 3 कमांडो और 1 ड्राइवर को किया सस्पेंड
चूरू : चूरू में एसपी कार्यालय के स्वागत कक्ष से अपहृत युवती को पुलिस ने बरामद कर लिया है। युवती पूरी तरह सुरक्षित है। इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। घटना की जांच प्रभावित नहीं हो, इसके लिए एसपी निश्चय प्रसाद एम ने एसपी कार्यालय में तैनात 3 कमांडो और एक ड्राइवर को निलंबित कर दिया है।
एसपी निश्चय प्रसाद एम ने बताया कि 25 मई को कुछ लोग एसपी कार्यालय के स्वागत कक्ष से युवती को जबरन उठाकर ले गए थे। इस संबंध में झाड़सर निवासी कृष्ण कुमार ने किडनैप का मामला दर्ज कराया था। कृष्ण कुमार युवती के साथ सुरक्षा की गुहार लगाने एसपी कार्यालय आए थे।
युवती के आज दर्ज किए जाएंगे बयान
घटना के तुरंत बाद पुलिस ने 4 टीमें गठित कीं और विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। मंगलवार देर रात पुलिस ने लूणकरणसर से युवती को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ा लिया। इस कार्रवाई में चूरू कोतवाली थानाधिकारी सुखराम चोटिया और सीआई संदीप पूनिया की टीम की अहम भूमिका रही।
एसपी ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एसपी कार्यालय में तैनात 3 कमांडो और 1 ड्राइवर को निलंबित किया गया है। पुलिस आज युवती के बयान दर्ज करेगी। बयानों के बाद युवती जहां जाने की इच्छा व्यक्त करेगी, उसे वहां भेज दिया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2169117
