महात्मा गांधी स्कूल में आरओ वाटर कूलर का लोकार्पण:भामाशाह ने पति की स्मृति में किया भेंट, बोलीं – स्टूडेंट्स को मिलेगा शुद्ध पेयजल
महात्मा गांधी स्कूल में आरओ वाटर कूलर का लोकार्पण:भामाशाह ने पति की स्मृति में किया भेंट, बोलीं - स्टूडेंट्स को मिलेगा शुद्ध पेयजल
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के जसरापुर क्षेत्र के महात्मा गांधी सरकारी स्कूल ढाणी खाखला की चरण सिंह नगर में एक वाटर कूलर और आरओ वाटर फिल्टर का लोकार्पण किया गया। यह उपकरण ग्रामीण सावित्री देवी ने अपने पति स्वर्गीय होशियार सिंह शेरावत की स्मृति में 7वीं पुण्यतिथि पर भेंट किए।
स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में इसका विधिवत लोकार्पण हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रिंसिपल डॉ. चरणसिंह शेरावत थे, जबकि अध्यक्षता रोशनलाल खाखील ने की। पूर्व सरपंच दयाराम खाखील और नाहर सिंह बुडानिया विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा फीता काटकर और पूजा-अर्चना के साथ हुई। इस अवसर पर स्कूल परिवार और ग्रामीणों ने स्वर्गीय होशियार सिंह शेरावत को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके सामाजिक कार्यों को याद किया।
मुख्य अतिथि डॉ. चरणसिंह शेरावत ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि स्टूडेंट्स को शुद्ध और शीतल पेयजल उपलब्ध कराना एक सराहनीय एवं प्रेरणादायक कार्य है। उन्होंने समाज के लोगों से शिक्षा और विद्यार्थियों की सुविधाओं के लिए आगे आकर सहयोग करने का आह्वान किया।
विकास शेरावत ने बताया कि स्कूल में बच्चों के लिए शुद्ध और ठंडे पेयजल की उचित व्यवस्था नहीं थी। विशेषकर गर्मी के मौसम में बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसी समस्या को देखते हुए स्वर्गीय होशियार सिंह शेरावत की स्मृति में यह आरओ और वाटर कूलर भेंट किया गया है।
उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में भी विद्यालय के हित में सहयोग जारी रहेगा, ताकि बच्चों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। स्कूल परिवार और ग्रामीणों ने इस सराहनीय पहल के लिए भामाशाह परिवार का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर धनश्याम शर्मा, गुलजी कड़वासरा, महेंद्र जांगिड़, विकास शेरावत, अंजू, शर्मिला, सत्यवीर, बजरंग दादरवाल, हेतराम, प्रदीप कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2165236


