नवलगढ़ में जल केंद्र का उद्घाटन:महामाया मंदिर के पीठाधीश्वर ने बताया सबसे बड़ा पुण्य कार्य
नवलगढ़ में जल केंद्र का उद्घाटन:महामाया मंदिर के पीठाधीश्वर ने बताया सबसे बड़ा पुण्य कार्य
नवलगढ़ : कस्बे के फायर स्टेशन के पास स्थित बूबना कुएं के पास रविवार को शीतल जल केंद्र (प्याऊ) का शुभारंभ किया गया। यह जल मंदिर स्वर्गीय भगवती प्रसाद पार्वती बूबना की स्मृति में बनवाया गया है। महामाया मंदिर के पीठाधीश्वर देवाचार्य सांवरदास महाराज के सानिध्य में इसका उद्घाटन संपन्न हुआ।
इस दौरान पंडित सुभाष शर्मा मुकुंदगढ़ ने विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। कार्यक्रम में समाजसेवी संतोष बूबना ने अतिथियों का स्वागत किया। अपने संबोधन में अतिथियों ने जल सेवा को सबसे बड़ी सेवा बताया। उन्होंने समाज के सक्षम लोगों से अपनी आय का कुछ हिस्सा जनकल्याण एवं जनसेवा के कार्यों में लगाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में चंद्रप्रकाश बूबना और लोकेश बूबना ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष सुरेंद्र सैनी, मक्खनलाल सैनी, दिनेश भगेरिया, अनु महर्षि, धमेंद्र पारीक, सुरेंद्र शर्मा, मुरलीमनोहर चोबदार, एडवोकेट संपतसिंह, मनीष विश्नोलिया, करणीसिंह गिरावड़ी, प्रदीप शर्मा, लोकेश जांगिड़, मनोज सोनी, मनीष पोदार, श्रीराम शर्मा, जीतू सोनी, शब्बीर अहमद, रिपूसूदन शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2165137


