मुक्तिधाम समिति की नवीन कार्यकारिणी का गठन
मुक्तिधाम समिति की नवीन कार्यकारिणी का गठन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : आज कस्बे की मुक्तिधाम समिति की नवीन कार्यकारणी का गठन किया गया। रामजीलाल कल्याणी की अध्यक्षता में आज मुक्तिधाम कमेटी के चुनाव संपन्न हुए। सर्व प्रथम मंत्री कपिलेश शर्मा ने अपने उद्बोधन में नवीन कार्यकारिणी के गठन का प्रस्ताव रखा। संस्था के संरक्षक रामप्रकाश बिरमीवाला ने अध्यक्ष पद के लिए भामाशाह जगदीश कसेरा का नाम का प्रस्ताव किया उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्व सम्मति से उनका नाम अनुमोदन किया। राजीव कयाल को उपाध्यक्ष, मंत्री कपिलेश शर्मा, गोपीकिशन पारीक, कोषाध्यक्ष भवानी शंकर महनसरियां को बनाया गया।
इस अवसर पर संरक्षक रामप्रकाश बिरमीवाला तथा नवनिर्वाचित अध्यक्ष जगदीश कसेरा ने इक्यावन इक्यावन हजार रुपये का आर्थिक सहयोग भी संस्था में प्रदान किया। रामजीलाल कल्याणी ने माहेश्वरी समाज की ओर से शव सुरक्षित रखने हेतु एक डी फ्रिज देने की घोषणा की। मीटिंग में श्रीकिशन पारीक, ओमप्रकाश बजाज, पवन मिश्रा, विजय मटोलिया, विजय राव आदि उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2164983


