साइकिल से गिरा नाबालिग, फटी तिल्ली:पेट से निकाला डेढ़ लीटर जमा खून, डॉक्टरों ने 45 मिनट में बचाई जान
साइकिल से गिरा नाबालिग, फटी तिल्ली:पेट से निकाला डेढ़ लीटर जमा खून, डॉक्टरों ने 45 मिनट में बचाई जान
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर डीबी अस्पताल में डाॅ. एम एम पुकार की टीम ने 45 मिनट में आपरेशन कर बचायी बालक की जान, छुट्टी का दिन होने के बाद खुलवाया आपरेशन थियेटर, बालक की हालत में आया सुधार चूरू। गर्वमेंट डीबी अस्पताल में रविवार दोपहर पेट में तिल्ली फटने से घायल हुए 15 वर्षीय बालक का तुरन्त आपरेशन कर उसकी जान बचायी गयी। 45 मिनट तक चले आपरेशन के बाद बालक की हालत अब स्थिर हैं।
बालक को अस्पताल के सर्जीकल आईसीयू वार्ड में शिफ्ट किया गया। रविवार की छुट्टी होने के बाद भी बालक की जान बचाने के लिए मेडिकल काॅलेज प्रिंसिपल डाॅ. एमएम पुकार की टीम ने तुरन्त आपरेशन कर बच्चे की जान बचा ली। अस्पताल में रामपुरा बेरी निवासी अजय ने बताया कि उसके मामा का बेटा 15 वर्षीय मिलन रविवार को घर में साइकिल चला रहा था। तभी अचानक साइकिल का अगला टायर निकल गया। गिरने से साइकिल के स्टेयरिंग की मिलन के पेट में तेज चोट लगी। जिससे वह बेहोश हो गया। परिवार के लोगों ने तुरन्त उसे गांव में रहने वाले निजी डाॅक्टर के पास लेकर पहुंचे।
जहां मिलने की गंभीर स्थिति को देखते हुए निजी डाॅक्टर ने उसे राजगढ के सरकारी अस्पताल लेकर जाने की बात कहीं। परिजन गंभीर हालत में घायल मिलन को लेकर राजगढ के सरकारी लेकर पहुंचे। जहां उसकी सोनोग्राफी की गयी। जिसमें सामने आया कि पेट में गंभीर चोट लगी हैं। लगातार पेट मे अंदरूनी ब्लीडिंग हो रही हैं। मिलन की बिगड़ती तबीयत को देखते हुए राजगढ के सरकारी अस्पतालों के डाॅक्टरों ने प्राथमिक ईलाज के बाद उसे चूरू के डीबी अस्पताल रैफर किया।
डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचने पर बालक की स्थिति अधिक गंभीर हो गयी। इमरजेंसी स्टाफ ने इसकी जानकारी मेडिकल काॅलेज प्रिंसिपल डाॅ. पुकार को दी। डाॅ. पुकार ने इमरजेंसी वार्ड पहुंचकर आन ड्यूटी स्टाफ से बालक के स्वास्थ्य की जानकारी ली। वहीं तुरन्त उसकी सीटी स्केन सहित अन्य जांचे करवायी। जिसमें सामने आया कि मिलन के पेट में तिल्ली फट गयी हैं। वहीं पेट मे करीब डेढ़ लीटर ब्लड एकत्रित हो रखा हैं। जिससे मिलन की जान भी जा सकती थी। इसलिए प्रिंसिपल डाॅ. पुकार ने तुरन्त आपरेशन करने का निर्णय लिया। रविवार को छुट्टी का दिन होने के बाद भी आपरेशन थियेटर खुलवाया और टीम का गठन किया।
करीब 45 मिनट तक आपरेशन चला। जिसके पेट से करीब डेढ़ लीटर एकत्रित ब्लड भी बाहर निकाला गया हैं। सफल आपरेशन के बाद बालक की हालत में सुधार हैं। जो एसआईसीयू वार्ड में शिफ्ट किया गया हैं। अजय ने बताया कि डाॅ. पुकार ने आज एक घर के बुझते चिराग को बचाया हैं। मिलन अपने माता पिता की इकलौती संतान हैं। उन्होंने बताया कि आपरेशन सरकारी योजनाओं के अनुसार निशुल्क हुआ हैं। मिलन की हालत गंभीर थी मेडिकल काॅलेज प्रिंसिपल डाॅ. एमएम पुकार ने बताया कि जिस समय मिलन को अस्पताल लेकर आये थे। उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। पेट में लगातार दर्द बढ़ने की शिकायत हो रही थी।
सीटी स्केन करवाने पर सामने आया कि पेट में साइकिल का स्टेयरिंग लगने से उसकी तिल्ली फट गयी हैं। जिसका तुरन्त आपरेशन कर उसकी जान बचायी गयी। इस टीम ने किया आपरेशन 15 वर्षीय मिलन का आपरेशन मेडिकल काॅलेज प्रिंसिपल डाॅ. एमएम पुकार के नेतृत्व में डाॅ. गजानन्द रसगनिया, डाॅ. विनय जानू, एंसथेटिक डाॅ. मोनिका, डाॅ. गरिमा, नर्सिग आफिसर राहुल शर्मा, मंगल शामिल थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2164961


