[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बीडीके अस्पताल में नौतपा के दौरान 9 जंबो कूलर भेंट, मरीजों को मिलेगी राहत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बीडीके अस्पताल में नौतपा के दौरान 9 जंबो कूलर भेंट, मरीजों को मिलेगी राहत

बीडीके अस्पताल में नौतपा के दौरान 9 जंबो कूलर भेंट, मरीजों को मिलेगी राहत

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : भगवानदास खेतान अस्पताल में भीषण गर्मी और नौतपा को देखते हुए सामाजिक सरोकार के तहत मरीजों की सुविधा के लिए 9 जंबो कूलर भेंट किए गए। पूनीत कृष्ण गाडिया मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से गोपीचंद गाडिया द्वारा यह सेवा कार्य किया गया।

अस्पताल के पीएमओ एवं वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र भाम्बू ने बताया कि नौतपा के दौरान मरीजों और उनके परिजनों को राहत देने के उद्देश्य से लाखों रुपये की लागत से जंबो कूलर उपलब्ध करवाए गए हैं। इन कूलरों को अस्पताल के विभिन्न वार्डों में स्थापित किया गया है, जिससे बड़ी संख्या में मरीजों को गर्मी से राहत मिल सकेगी।

उन्होंने बताया कि बीडीके अस्पताल जिले का पहला ऐसा अस्पताल बन गया है, जहां प्रत्येक वार्ड में जंबो कूलर की व्यवस्था की गई है। नौतपा में सामान्य कूलर और एसी का प्रभाव कम हो जाता है, जबकि जंबो कूलर बड़े क्षेत्र में ठंडक बनाए रखने में अधिक प्रभावी साबित होते हैं।

पीएमओ डॉ. भाम्बू ने कहा कि अस्पताल की स्थापना से लेकर अब तक भामाशाहों का निरंतर सहयोग मिलता रहा है। अस्पताल में पार्क विकसित करने, वाटर कूलर, व्हील चेयर, ट्रॉली, पंखे और एसी दान करने जैसे कार्य लगातार किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि अस्पताल में लू एवं तापघात से प्रभावित मरीजों के लिए अलग से वातानुकूलित वार्ड भी संचालित किया जा रहा है। हाल ही में जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग की प्रेरणा से लायंस क्लब एवं श्याम आशीर्वाद सेवा समिति द्वारा भी वाटर कूलर दान किए गए थे।

इस अवसर पर कपिल गाडिया, आरएमओ डॉ. विजय झाझड़िया, पीसीएमओ डॉ. बंशीधर झाझड़िया, उपनिदेशक संदीप नेमीवाल, कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. सुशील सैनी, नर्सिंग अधीक्षक ओमप्रकाश जांगीड़ सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles