जेठ की दोपहरी ने दिलाई कोरोना काल की याद
भीषण गर्मी में सड़कें हुई वीरान
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल
इस्लामपुर : क्षेत्र में इन दिनों भीषण गर्मी ओर लू का प्रकोप जारी है। रविवार को भी मौसम पूरी तरह गर्मी के तेवर में नजर आया। सुबह से ही तेज धूप खिलने के साथ दिन चढ़ने पर भीषण गर्मी ओर लू ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर के समय कोरोना काल की तरह सड़कें सुनसान ओर वीरान नजर आई। लोग गर्मी से बचने के लिए दिनभर छांव तलाशते नजर आए। दिनभर तेज धूप ओर तापमान अधिक रहने के चलते गर्म हवाएं चलती रहीं, जिससे दोपहर के समय जनजीवन प्रभावित हुआ। बाजारों में दोपहर के समय सन्नाटा छाया रहा। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग शीतल पेय, ठंडे पानी और छायादार स्थानों का सहारा लेते दिखाई दिए। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के असर से आगामी दिनों में मौसम में हल्का बदलाव होने की संभावना है। तेज गर्मी के चलते अस्पतालों में भी मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। चिकित्सकों ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक बाहर नहीं निकलने, पर्याप्त पानी पीने और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2164954


