[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जनगणना-2027: प्रथम चरण “मकान सूचीनकरण एवं मकानों की गणना” का कार्य प्रगति पर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जनगणना-2027: प्रथम चरण “मकान सूचीनकरण एवं मकानों की गणना” का कार्य प्रगति पर

उपखंड अधिकारी व चार्ज अधिकारी कर रहे पर्यवेक्षण

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में जिले में जनगणना-2027 के प्रथम चरण “मकान सूचीनकरण एवं मकानों की गणना” का कार्य निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप सतत एवं व्यवस्थित रूप से संचालित किया जा रहा है। जिले के 21 चार्ज क्षेत्रों में नियुक्त प्रगणकों ने रविवार को घर-घर पहुंचकर आवासीय सुविधाओं एवं भवन संबंधी जानकारियों का संकलन किया। जिला प्रशासन द्वारा इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य की सतत मॉनिटरिंग भी की जा रही है।इसी क्रम में जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशानुसार उपखंड अधिकारियों व चार्ज अधिकारियों ने भी फील्ड जनगणना कार्य का पर्यवेक्षण कर रहे हैं ताकि जनगणना प्रक्रिया समयबद्ध एवं त्रुटिरहित रूप से पूर्ण हो सके। घर घर संपर्क के दौरान प्रगणकों ने मकानों की स्थिति, उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, आवासीय उपयोग तथा अन्य आवश्यक तथ्यों से संबंधित आंकड़े जुटाए।

Related Articles