[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिसाऊ ईदगाह में 28 मई को सुबह 7:10 बजे अदा होगी ईद-उल-अजहा की नमाज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

बिसाऊ ईदगाह में 28 मई को सुबह 7:10 बजे अदा होगी ईद-उल-अजहा की नमाज

औकाफ इंतजामिया कमेटी की बैठक में लिया गया निर्णय, अधिकाधिक संख्या में पहुंचने की अपील

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान

बिसाऊ : कस्बे की ईदगाह में आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज 28 मई 2026 को प्रातः 7:10 बजे अदा की जाएगी। यह निर्णय रविवार सुबह ईदगाह परिसर में आयोजित मुस्लिम औकाफ इंतजामिया कमेटी की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया।

बैठक की अध्यक्षता कमेटी के सदर हाजी पीर निसार अहमद कलंदरी ने की। उन्होंने मुस्लिम समुदाय से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग निर्धारित समय से पहले ईदगाह पहुंचकर नमाज में शामिल हों, ताकि धार्मिक आस्था के साथ-साथ कस्बे में आपसी भाईचारे, सौहार्द और कौमी एकता का संदेश भी मजबूत हो।

हाजी पीर निसार अहमद कलंदरी ने कहा कि ईद-उल-अजहा त्याग, समर्पण और मानवता का पर्व है, जो समाज में प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकजुटता की भावना को प्रोत्साहित करता है। उन्होंने लोगों से नमाज के दौरान अनुशासन बनाए रखने तथा सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का आह्वान किया।

बैठक में हाजी अकबर खान (सदर ईदगाह), लियाकत खान मास्टर (सदर कब्रिस्तान), जाफर खान एडवोकेट (कौम ए सरपरस्त), लियाकत खान ठेकेदार (नायब सदर), यूनुस खान, युसूफ खान, जहांगीर खान, रोशन अली, कासम अली, अब्दुल करीम मलाणस, अकरम, आरिफ काजी, सलीम खत्री, हुसैन खान, वाहिद अली, बिलाल खान, असलम खान, असगर काजी, मुबारिक चौपदार, सद्दाम ठेकेदार, इमरान ई-मित्र, अहसाब खान, मोहम्मद तथा युसूफ अली मास्टर सहित कमेटी के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

कमेटी ने सभी नमाजियों से समय पर पहुंचकर ईद की नमाज अदा करने तथा शांति, सौहार्द और भाईचारे की परंपरा को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

Related Articles