[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डॉ. अरुण शर्मा को मिला राज्य स्तरीय एक्सीलेंस अवार्ड


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

डॉ. अरुण शर्मा को मिला राज्य स्तरीय एक्सीलेंस अवार्ड

डॉ. अरुण शर्मा को मिला राज्य स्तरीय एक्सीलेंस अवार्ड

रतनगढ़ : मूल निवासी डॉ. अरुण शर्मा को नर्सिंग शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय सम्मान से नवाजा गया। ट्रेन्ड नर्सेज एसोसिएशन ऑफ इंडिया (टीएनएआई) द्वारा महात्मा गांधी मेडिकल यूनिवर्सिटी में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में श्री बालाजी कॉलेज ऑफ नर्सिंग, सुजानगढ़ के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. शर्मा को “स्टेट लेवल एक्सीलेंस अवार्ड” प्रदान किया गया।

डॉ. शर्मा को यह सम्मान नर्सिंग शिक्षा में नवाचारों को बढ़ावा देने, विद्यार्थियों में कौशल आधारित शिक्षा विकसित करने तथा शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाएं देने पर प्रदान किया गया। उनके सम्मानित होने पर रतनगढ़ एवं सुजानगढ़ क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राजेंद्र राठौड़, राजस्थान सरकार के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेड़म, डॉ. अरुण चतुर्वेदी, डॉ. एनी कुमार, डॉ. जोगेन्द्र शर्मा, जॉइस कुरियन सहित कर्मचारी चयन बोर्ड के प्रतिनिधि एवं कई गणमान्य हस्तियां मौजूद रहीं।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि नर्सिंग शिक्षा में गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और आधुनिक कौशल विकास आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है तथा डॉ. अरुण शर्मा जैसे शिक्षाविद इस दिशा में प्रेरणादायी कार्य कर रहे हैं।

Related Articles