अमर शहीद कुंवर प्रताप सिंह बारहठ की जयंती ओबीसी वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान में मनाई
अमर शहीद कुंवर प्रताप सिंह बारहठ की जयंती ओबीसी वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान में मनाई
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर क्रांतिकारी केसरी सिंह बारहठ स्मृति संस्थान एवं ओबीसी वेलफेयर सोसायटी, चूरू के संयुक्त तत्वावधान में भालेरी रोड़, चूरु स्थित क्रान्तिकारी केसरी सिंह बारहठ स्मृति भवन एवं चारण छात्रावास में कुंवर प्रताप सिंह बारहठ की प्रतिमा पर पुष्प एवं माल्यार्पण कर जयंती मनाई गई ।समारोह की अध्यक्षता करते हुए ओबीसी वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष रामेश्वर प्रजापत ने अपने संबोधन में इतिहास की महान विभूतियों के जीवन से प्रेरणा लेने एवं सामाजिक सहभागिता पर विचार व्यक्त किए। समारोह में प्रधानाचार्य लालचंद मीणा ने प्रताप सिंह के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रताप ने अपने चाचा जोरावर सिंह के साथ ही अपने शाहपुरा के विशाल प्रासाद को मार्च सन 1914 के तीसरे सप्ताह में अंतिम प्रणाम किया।
संस्थान के अध्यक्ष रिछपाल सिंह चारण ने समारोह को संबोधित करते हुए राज्य सरकार द्वारा 21 नवंबर केसरीसिंह बारहठ एवं 24 मई को प्रताप सिंह बारहठ की जयंती मनाये जाने हेतु कलेंडर जारी करने, जिला मुख्यालय चूरू पर केसरीसिंह बारहठ भवन निर्माण किये जाने का प्रस्ताव रखा गया। पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक अशोक कुमार शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि समाज को महान विभूतियों के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए एवं शिक्षा पर अधिकाधिक ध्यान देना चाहिए।
ओबीसी वेलफेयर सोसाइटी के सचिव चंन्द्र मोहन सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि समाज को महान विभूतियों के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए एवं शिक्षा पर अधिकाधिक ध्यान देना चाहिए। उन्होंने बताया कि अमर शहीद प्रताप सिंह को बरेली जेल में चार्ल्स क्लीवलैंड ने इन्हें घोर यातनाएं दी ओर कहा – “तुम्हारी माँ रोती है ” तो इस वीर ने जबाब दिया – ” में अपनी माँ को चुप कराने के लिए हजारों माँओं को नहीं रुला सकता। ” और किसी भी साथी का नाम नहीं बताया। जेल में ही अंग्रेजों की कठोर यातनाओं से शहीद हो गये। समारोह के मुख्य अतिथि ओबीसी वेलफेयर सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरधारी लाल तंवर ने ऐसे कार्यक्रमों में सामाजिक सहभागिता बढ़ाने एवं सामाजिक कुरीतियों को दूर करने हेतु सकारात्मक प्रयास किये जाने पर बल दिया।
संस्थान सचिव सुल्तान दान चारण ने समारोह में उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया । इस अवसर पर बेजाराम जांगिड़, राधेश्याम स्वामी, लक्ष्मण सिंह धीरासर, सत्यनारायण स्वामी, चादंणमल सैनी, महावीर स्वामी, श्रीपाल सिंह बारहठ, सुनिता कंवर आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
समारोह में नारायण दान कांगड, बद्री दान चारण, श्यामदान चारण, महेंद्र सिंह, हरिकिशन जांगिड़, सांवरमल सैनी, सत्यनारायण सैनी, भंवर सिंह पडिहार, डूंगरसिंह सोनगरा, रामेश्वर लाल सैन, मगन सिंह सैनी, जीतू सिंह, अमरसिंह किशनावत, ओमवीर सिंह कविया, ओमवीर सिंह मेहडू, हनुमाना राम, विनोज, नीरज कविया, भावना अग्रवाल, रेखा राठौड़, महावीर स्वामी, राहुल शर्मा आदि उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2164900

