गौरैया बचाने की मुहिम बनी जनआंदोलन, ग्रीन ब्रिगेड टीम व मां भवानी सेवा समिति ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
गौरैया बचाने की मुहिम बनी जनआंदोलन, ग्रीन ब्रिगेड टीम व मां भवानी सेवा समिति ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
बीदासर : बीदासर के निकटवर्ती ग्राम पंचायत गोपालपुरा क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण और पक्षी संवर्धन को लेकर एक प्रेरणादायक एवं सराहनीय पहल देखने को मिली। ग्रीन ब्रिगेड टीम की प्रेरणा से मुक्ति धाम परिसर में मां भवानी सेवा समिति गोपालपुरा के तत्वावधान में गौरैया चिड़िया के घोंसलों एवं हनुमान चालीसा वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजसेवी, पर्यावरण प्रेमी एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे। आयोजन के माध्यम से लोगों को गौरैया संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान ग्रीन ब्रिगेड टीम के सदस्यों को गौरैया चिड़िया के विशेष रूप से तैयार किए गए घोंसले वितरित किए गए। मां भवानी सेवा समिति के सदस्य पवन गुप्ता ने बताया कि आधुनिकता,बढ़ते शहरीकरण और पेड़ों की लगातार कटाई के कारण छोटी गौरैया चिड़िया का अस्तित्व संकट में पड़ता जा रहा है। पहले घरों के आंगन और छतों पर आसानी से दिखाई देने वाली गौरैया अब धीरे-धीरे विलुप्ति की ओर बढ़ रही है। इसी चिंता को ध्यान में रखते हुए समिति द्वारा गौरैया संरक्षण अभियान चलाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि समिति का उद्देश्य केवल घोंसले बांटना नहीं, बल्कि लोगों को प्रकृति और पक्षियों के प्रति संवेदनशील बनाना भी है। उन्होंने कहा कि यदि हर व्यक्ति अपने घर, दुकान या परिसर में एक घोंसला लगाए तो हजारों गौरैया चिड़ियों को सुरक्षित आश्रय मिल सकता है। पवन गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि मां भवानी सेवा समिति द्वारा अब तक लगभग 500 गौरैया घोंसलों एवं 5500 हनुमान चालीसाओं का वितरण किया जा चुका है और यह अभियान लगातार जारी रहेगा। कार्यक्रम में ग्रीन ब्रिगेड टीम के संस्थापक पवन पारीक एवं उनकी टीम के सदस्यों को पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि ग्रीन ब्रिगेड टीम लगातार पर्यावरण बचाने के लिए पौधारोपण, स्वच्छता अभियान और पक्षी संरक्षण जैसे कार्य कर रही है, जो समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। बाबा भूतनाथ मंदिर चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुका है। गौरैया जैसी छोटी चिड़िया केवल प्रकृति की सुंदरता ही नहीं, बल्कि पर्यावरण संतुलन की पहचान भी है। उन्होंने मां भवानी सेवा समिति और ग्रीन ब्रिगेड टीम के इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक सोच और प्रकृति प्रेम को बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक समरसता और धार्मिक आस्था का भी विशेष माहौल देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने गौरैया संरक्षण के साथ-साथ पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया।
आयोजन में भिवंडी प्रवासी नंद किशोर लोहिया, प्रेमरतन आसोपा, मनमोहन शर्मा, गोपाल गुरुजी, पवन गुप्ता, अजीत, पवन जानू, हेमजी रेवाड़ियां, अशोक शर्मा, रामनिवास, शंकरलाल, हनुमान मारोठिया, रामावतार शर्मा, ज़वरीमल, विष्णु नाई, पंडित अनिल दाधीच, गोविंद छापोला, कालू मिस्त्री, प्रदीप सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों न आमजनों से अपील करते हुए कहा कि बढ़ती गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए पानी के परिंडे और घोंसले लगाने की पहल हर व्यक्ति को करनी चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को भी प्रकृति और पक्षियों की मधुर चहचहाहट सुनाई देती रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2164904


