[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भीषण गर्मी में गौसेवा का अनूठा उदाहरण, नंदी गौ सेवा धाम में गायों को खिलाए 32 क्विंटल तरबूज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भीषण गर्मी में गौसेवा का अनूठा उदाहरण, नंदी गौ सेवा धाम में गायों को खिलाए 32 क्विंटल तरबूज

एफसीसी क्लब चूरू ने राहगीरों को भी पिलाया जूस, गौसेवा के लिए किया सम्मानित

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : भीषण गर्मी के बीच एफसीसी क्लब चूरू द्वारा सेवा और मानवता का सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत करते हुए शनिवार को तारानगर रोड स्थित नंदी गौ सेवा धाम में गायों को 32 क्विंटल तरबूज खिलाए गए। इसके साथ ही राहगीरों को शीतल जूस वितरित कर गर्मी से राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया।

क्लब के सदस्यों ने बताया कि बढ़ते तापमान को देखते हुए गौवंश को राहत देने तथा जनसेवा के उद्देश्य से यह विशेष अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान गौशाला में मौजूद गायों को बड़ी मात्रा में तरबूज खिलाए गए, जिससे उन्हें गर्मी से राहत मिल सके।

इस सेवा कार्य में संदीप गर्ग, आलोक रंजन दुबे, गौरव शर्मा, मनोज गुप्ता, महेंद्र, विक्रम, राकेश, विनोद, सुभाष, भुगानाराम, सुरेश, योगेश, निरंजन, राजेंद्र, अमित, प्रकाश और मनोज सहित क्लब के अनेक सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। गौशाला में कार्यरत गौसेवकों ने भी इस अभियान में सहयोग किया।

कार्यक्रम के अंत में नंदी गौ सेवा धाम के सेवक सुरेश ने गौसेवा एवं सामाजिक सरोकारों में योगदान के लिए एफसीसी क्लब को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने गौसेवा को भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण परंपरा बताते हुए ऐसे सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने का आह्वान किया।

गर्मी के मौसम में आयोजित इस पहल की स्थानीय लोगों ने भी सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताया।

Related Articles