मुस्लिम वेलफेयर फ्रंट की बैठक आयोजित, प्रतिभा सम्मान समारोह को लेकर मंथन
जल्द होगी ‘आगाज़-5’ की घोषणा, विशिष्ट अतिथियों को आमंत्रित करने पर बनी सहमति
झुंझुनूं : मुस्लिम वेलफेयर फ्रंट की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता फ्रंट अध्यक्ष इब्राहिम खान पठान ने की। बैठक में संगठन की कार्यकारिणी के सदस्यों ने भाग लेकर विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षणिक विषयों पर चर्चा की।
बैठक का मुख्य एजेंडा आगामी प्रतिभा सम्मान समारोह के आयोजन को लेकर रहा। इस दौरान समारोह को भव्य एवं प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न सुझावों पर विचार-विमर्श किया गया। सदस्यों ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहन देने की आवश्यकता पर बल दिया।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि समारोह में विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए फ्रंट की कोर कमेटी शीघ्र ही संबंधित व्यक्तियों से मुलाकात करेगी। प्रस्तावित अतिथियों में Iqra Hasan, मौलाना उस्मान लुधियानवी तथा मुनव्वर जमा को आमंत्रित करने की योजना पर सहमति बनी।
फ्रंट पदाधिकारियों ने बताया कि आगामी बैठक में प्रतिभा सम्मान समारोह की तिथि, स्थान एवं अतिथियों की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। साथ ही संगठन के बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम ‘आगाज़-5’ को लेकर भी जल्द घोषणा किए जाने के संकेत दिए गए।
बैठक में हाजी तहसीन अली कुरैशी, हाजी तैय्यब अली, शाकिर खोखर, बरकत गहलोत, आजम भाटी, अली हसन परवेज, मास्टर यूनुस भाटी, शब्बीर गहलोत, नईम इकबाल, कैफ राठौड़, रजब चौहान, शफी नागौरी, इशाक भाटी, यूनुस रंगरेज, हारून चायल, इरशाद खान, शफीक नूआ, इकबाल लुहार, सैफ तगाला, रफीक लखपती, अनवर किलानिया, सलीम महनसर, पेंटर रहमान, मौलाना शेर मोहम्मद, कैप्टन सुल्तान खान, अब्दुल गफ्फार, सज्जाद मलवान, खादिम खोखर, डॉ. अनीस कुरैशी, डॉ. फारुक फारूकी, लियाकत खान भीमसर, महफूज अली फौजी, सलीम खान हुकमपुरा सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक का संचालन शाकिर खोखर ने किया। अंत में देश, समाज और कौम की तरक्की व खुशहाली की दुआ के साथ बैठक का समापन किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2165060


