अज्ञात वाहन ने ऊंटगाड़ी को टक्कर मारी:मालिक की मौत, पचेरीकलां के पास हादसा
अज्ञात वाहन ने ऊंटगाड़ी को टक्कर मारी:मालिक की मौत, पचेरीकलां के पास हादसा
पचेरी कलां : पचेरी कलां थाना क्षेत्र में रविवार को एक अज्ञात वाहन ने ऊंटगाड़ी को टक्कर मार दी। इस हादसे में ऊंटगाड़ी के मालिक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बुहाना के राजकीय अस्पताल ले जाया गया।
ईंट भराई काम के लिए जाते समय हादसा
जानकारी के अनुसार, माजरी गांव निवासी बृजलाल पुत्र होशियार सिंह (45) प्रतिदिन की तरह ऊंटगाड़ी लेकर डूमोली गांव स्थित ईंट भट्टे पर ईंट भराई के काम के लिए जा रहे थे। दिल्ली-झुंझुनूं सड़क मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी ऊंटगाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बृजलाल की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में ऊंटगाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि ऊंट भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल ऊंट का उपचार करवाया जा रहा है। पचेरी कलां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बुहाना सीएचसी में पोस्टमार्टम करवाया और बाद में परिजनों को सौंप दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।
कुछ समय पहले ही की थी बेटी की शादी
बृजलाल के परिवार में पत्नी मिंकु और एक पुत्र इशांत है, जो ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहा है। कुछ समय पहले ही बृजलाल ने अपनी बेटी की शादी की थी। परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी पूरी तरह बृजलाल पर थी।ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक के आश्रितों को आर्थिक सहायता प्रदान करने और वाहन चालक की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2165177


