सीकर में एसपी ने पुलिसकर्मियों के साथ चलाई साइकिल:बोले- ड्यूटी के साथ-साथ अपनी सेहत का भी पूरा ध्यान रखें
सीकर में एसपी ने पुलिसकर्मियों के साथ चलाई साइकिल:बोले- ड्यूटी के साथ-साथ अपनी सेहत का भी पूरा ध्यान रखें
सीकर : सीकर पुलिस ने आज संडे ऑन साइकिल अभियान चलाया। इस अभियान के तहत योगा, जुम्बा और साइकिलिंग जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए। योगा और जुम्बा का आयोजन सीकर के पुलिस लाइन ग्राउंड में हुआ। इसके बाद सीकर एसपी प्रवीण नायक नूनावत सहित 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी साइकिल लेकर निकले।
करीब 10 से 15 मिनट में बजरंग कांटा, दो नंबर डिस्पेंसरी, जाट बाजार, कल्याण सर्किल होते हुए वापस पुलिस लाइन ग्राउंड पहुंचे। जहाँ पर इवेंट में शामिल लोगों को प्रशस्ति पत्र दिए गए।
सीकर एसपी प्रवीण नायक नूनावत ने कहा- फिट इंडिया मूवमेंट के तहत आज संडे ऑन साइकिल आयोजित किया गया। इसमें योगा, जुम्बा और साइकिलिंग जैसी एक्टिविटी की गई। इसका उद्देश्य यही है कि पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी के साथ-साथ अपनी सेहत का भी पूरा ध्यान रखें, जिससे कि वे ड्यूटी को और भी बेहतर तरीके से कर सकें।
रूटीन में इस तरह की एक्टिविटी चालू रखने की बात पर सीकर एसपी प्रवीण नायक ने कहा- पुलिस मुख्यालय से जब-जब इस तरह के इवेंट करवाने के लिए निर्देश दिए जाएंगे, तब-तब इवेंट करवाए जाएंगे।
संडे ऑन साइकिल अभियान से जुड़ी PHOTOS…



देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2165177


