लक्ष्मणगढ़ में 55 फीट ऊंचा सात मंजिला पक्षी घर:800 पक्षियों को देगा आश्रय, शहर में अब 3 पक्षीघर
लक्ष्मणगढ़ में 55 फीट ऊंचा सात मंजिला पक्षी घर:800 पक्षियों को देगा आश्रय, शहर में अब 3 पक्षीघर
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ कस्बे के मोरी गेट स्थित जयपुरिया मुक्ति धाम परमार्थ निकेतन में एक सात मंजिला पक्षी घर बनाया गया है। लगभग 55 फीट ऊंचे इस रंग-बिरंगे भवन में करीब 800 पक्षियों के रहने की व्यवस्था की गई है, जिसका मुख्य उद्देश्य पक्षियों का संरक्षण और उन्हें आश्रय प्रदान करना है।
जयपुरिया मुक्ति धाम परमार्थ निकेतन के व्यवस्थापक एडवोकेट ललित पुरोहित ने बताया कि इस पक्षी घर का निर्माण दानदाताओं और भामाशाहों के सहयोग से हुआ है। यहां पक्षियों के लिए पानी और दाने की नियमित व्यवस्था की गई है। लक्ष्मणगढ़ में यह तीसरा बड़ा पक्षी टॉवर है। स्थानीय निवासियों ने भी इस पहल को समाज के लिए एक प्रेरणादायक और अनुकरणीय कदम बताया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2165178


