नाकाबंदी में 19 लाख रुपए हवाला की रकम पकड़ी:विदेश से आया था पैसा, पुलिस ने 2 युवको को हिरासत में लिया
नाकाबंदी में 19 लाख रुपए हवाला की रकम पकड़ी:विदेश से आया था पैसा, पुलिस ने 2 युवको को हिरासत में लिया
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अशोक सिंह शेखावत
सीकर : सीकर की कोतवाली थाना पुलिस ने हवाला के 19 लाख रुपए पकड़े हैं। थाने की चांदपोल चौकी टीम ने नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई करते हुए दो लड़कों को डिटेन किया है। पुलिस ने 19 लाख रुपए जब्त करके इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को सूचना दी है। मामले में अब इनकम टैक्स डिपार्टमेंट इन्वेस्टिगेशन करेगा।
SHO सुनील कुमार जांगिड़ ने बताया कि 23 मई को चांदपोल चौकी इंचार्ज तूफान सिंह को ह्यूमन इंटेलिजेंस के जरिए सूचना मिली कि एक बलेनो गाड़ी में दो लड़के भारी मात्रा में भारतीय मुद्रा लेकर घूम रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने सालासर रोड पर नाकाबंदी की। इस दौरान संदिग्ध गाड़ी आती हुई दिखाई दी। जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें से 19 लाख रुपए मिले हैं।

गाड़ी में सवार दोनों लड़कों मोहम्मद मुशरफ(19) पुत्र मुस्तफा खोखर निवासी डूंडलोद और मोहम्मद इकराम(27) पुत्र मोहम्मद निजामुद्दीन को डिटेन किया गया। दोनों से जब पूछताछ की गई तो वह पैसों के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सके। ऐसे में BNSS की धारा 106 में 19 लाख रुपए जब्त कर लिए गए।
प्राइमरी इन्वेस्टिगेशन में सामने आया है कि आरोपियों का भाई विदेश में रहता है। उसके कहने पर वह हवाला की राशि किसी को देने के लिए जा रहे थे। फिलहाल इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को मामले से अवगत करवा दिया गया है। अब इनकम टैक्स डिपार्टमेंट पैसों को लेकर जांच करेगा। इस कार्रवाई में कॉन्स्टेबल राजकुमार और हरलाल शामिल रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2165242


