[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रतनगढ़ में 12 ऊंटों से भरा ट्रक पकड़ा:सरदारशहर बाइपास पर की कार्रवाई, 2 तस्कर गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

रतनगढ़ में 12 ऊंटों से भरा ट्रक पकड़ा:सरदारशहर बाइपास पर की कार्रवाई, 2 तस्कर गिरफ्तार

रतनगढ़ में 12 ऊंटों से भरा ट्रक पकड़ा:सरदारशहर बाइपास पर की कार्रवाई, 2 तस्कर गिरफ्तार

रतनगढ़ : चूरू जिले की रतनगढ़ पुलिस ने गश्त के दौरान सरदारशहर बाइपास के पास से 12 ऊंटों से भरा एक ट्रक पकड़ा है। पुलिस ने ऊंटों की तस्करी के आरोप में उत्तर प्रदेश के 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है।

रतनगढ़ थाना के एएसआई जयप्रकाश ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम सरदारशहर बाइपास पहुंची। वहां सरदारशहर की तरफ से आ रहे एक ट्रक को रोका गया। तलाशी लेने पर उसमें 12 ऊंट भरे हुए मिले।

ट्रक ड्राइवर ऊंटों के परिवहन संबंधी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। बरामद किए गए 12 ऊंटों में से 2 नर और 10 मादा ऊंट थे। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर सभी ऊंटों को गोशाला में छोड़ा है, जहां उनका डॉक्टरी परीक्षण करवाया गया। पुलिस ने ट्रक में सवार उत्तर प्रदेश निवासी राकेशसिंह यादव और गुलफेज को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Related Articles