चूरू पुलिस ने की ‘फिटनेस की डोज’ पहल की शुरुआत:पुलिस लाइन में 270 कर्मियों ने किया योग, साइकिल रैली निकाली
चूरू पुलिस ने की 'फिटनेस की डोज' पहल की शुरुआत:पुलिस लाइन में 270 कर्मियों ने किया योग, साइकिल रैली निकाली
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : चूरू में ‘फिट इंडिया मिशन’ के तहत पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर ‘संडेज ऑन साइकिल’ अभियान की शुरुआत की गई। चूरू पुलिस ने ‘फिटनेस की डोज आधा घंटा रोज’ के नारे के साथ स्वस्थ शरीर, तनाव प्रबंधन, ईंधन बचत और पर्यावरण प्रदूषण की रोकथाम का संदेश दिया।
एसपी निश्चय प्रसाद एम ने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली पुलिस लाइन चूरू से शुरू होकर जिला कलेक्ट्रेट सर्किल, रेलवे स्टेशन, सुभाष चौक, पंखा सर्किल और आपणी योजना होते हुए वापस पुलिस लाइन पहुंची।
साइकिल रैली के समापन के बाद पुलिस लाइन मैदान में योग, जुम्बा और रोप स्किपिंग जैसी विभिन्न गतिविधियों का सामूहिक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में एसपी निश्चय प्रसाद एम, एएसपी सुनील कुमार, डीएसपी विजय कुमार, डीएसपी सुनील कुमार, आरआई मुकुट बिहारी, सदर थानाधिकारी मोटाराम और महिला थानाधिकारी रचना बिश्नोई सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस विभाग के अधिकारियों, पुलिसकर्मियों, सीएलजी सदस्यों, ग्राम रक्षकों और स्कूल व कॉलेज के विद्यार्थियों समेत कुल 270 प्रतिभागियों ने इसमें हिस्सा लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2165242


