सिधमुख में ट्रांसफार्मर के तारों में आग लगी:आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया
सिधमुख में ट्रांसफार्मर के तारों में आग लगी:आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया
सादुलपुर : सादुलपुर के सिधमुख कस्बे में शुक्रवार देर शाम हाई सेकेंडरी स्कूल के पास लगे एक ट्रांसफार्मर के तारों में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखकर आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए मिट्टी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से ट्रांसफार्मर जलने से बच गया और एक बड़ा हादसा टल गया।
इस घटना के कारण बस स्टैंड क्षेत्र, हाई सेकेंडरी स्कूल के आसपास और अन्य इलाकों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। भीषण गर्मी के बीच बिजली गुल होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से ट्रांसफार्मरों और बिजली लाइनों के नियमित रखरखाव की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2165243


