गोविंदपुरा में युवक की टांके में डूबने से मौत
मोटर लगाते समय संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा, ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अरविन्द कुमार
जाजोद : जाजोद थाना क्षेत्र के गोविंदपुरा गांव में रविवार को युवक की पानी के टांके में डूबने से मौत हो गई। 33 वर्षीय मुकेश भावरिया घर के सामने बने टांके में मोटर लगाने उतरे थे, तभी संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ। सूचना मिलने पर जाजोद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार, गोविंदपुरा निवासी मुकेश भावरिया (पुत्र कूल्डा राम) रविवार को घर के सामने बने पानी के टांके में मोटर फिटिंग का कार्य कर रहे थे।
इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे पानी से भरे टांके में गिर गए। टांके में पानी काफी गहरा होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सके और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और युवक को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
इस हादसे के बाद परिवार में शोक छा गया और गांव के लोग भी बड़ी संख्या में मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर जाजोद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। शव को पलसाना के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया गया, जहां परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी की गई। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। युवक की असमय मौत से पूरे गोविंदपुरा गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2165341


