[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भीषण गर्मी में राहत: नगर पालिका का सराहनीय कदम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

भीषण गर्मी में राहत: नगर पालिका का सराहनीय कदम

भीषण गर्मी में राहत: नगर पालिका का सराहनीय कदम

बिसाऊ : स्थानीय क्षेत्र में लगातार बढ़ती गर्मी और तेज तापमान ने आमजन का जीवन मुश्किल कर दिया है। पिछले चार-पांच दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन द्वारा एक सराहनीय पहल की गई है। शहर की मुख्य सड़कों पर आज दमकल की गाड़ियों के माध्यम से पानी का छिड़काव किया जा रहा है, जिससे सड़क का तापमान कम हो और आमजन को गर्मी से राहत मिल सके। इस छिड़काव के चलते राहगीरों और वाहन चालकों को काफी राहत महसूस हो रही है। स्थानीय लोगों ने इस पहल की जमकर सराहना करते हुए इसे एक अच्छा और जनहितकारी कदम बताया है। नगर पालिका की यह पहल न केवल गर्मी से राहत देने में मददगार साबित हो रही है, बल्कि प्रशासन की आमजन के प्रति संवेदनशीलता को भी दर्शाती है।

Related Articles