अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत:राणासर बिकान गांव के पास मेगा हाईवे पर हुआ हादसा
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत:राणासर बिकान गांव के पास मेगा हाईवे पर हुआ हादसा
सरदारशहर : राणासर बिकान गांव के पास मेगा हाईवे पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार रामनिवास बाना (30) की मौत हो गई। हादसा तब हुआ, जब रामनिवास रात 8 बजे अपनी दुकान बंद कर गांव जा रहा था। अस्पताल के डॉ. किशन सिहाग ने बताया कि गंभीर घायल रामनिवास को प्राइवेट वाहन से सरदारशहर उप जिला अस्पताल लाया जा रहा था। इस दौरान रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मिली जानकारी के अनुसार, रामनिवास सरदारशहर प्राइवेट बस स्टैंड के पास एक रेडीमेड गारमेंट की दुकान चलाता था। रामनिवास अपने चार भाई-बहनों (तीन भाई और एक बहन) में सबसे बड़ा था।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2155851


