खेतड़ी की इस चिमनी को धरोहर बनाने की मांग:समाजिक कार्यकर्ता ने सीएम को भेजा ज्ञापन, बोले- कुतुबमीनार की तरह ये भी बनेगी शहर की पहचान
खेतड़ी कॉपर कॉम्प्लेक्स की ऐतिहासिक स्मेल्टर चिमनी को बचाने की मांग तेज हो गई है। इसे औद्योगिक धरोहर घोषित करने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को ज्ञापन भेजा गया है।
खेतड़ी : खेतड़ी में सामाजिक कार्यकर्ता ने हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) के कॉपर प्रोजेक्ट की स्मेलटर चिमनी के संरक्षण की मांग उठाई है। सामाजिक कार्यकर्ता ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर इसे ऐतिहासिक औद्योगिक धरोहर घोषित करने की अपील की है।
चिमनी को इंजीनियरिंग का बेहतरीन उदाहरण बताया
सामाजिक कार्यकर्ता रमेश कुमार पांडे ने मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में बताया- खेतड़ीनगर स्थित यह स्मेलटर चिमनी केवल एक औद्योगिक ढांचा नहीं, बल्कि क्षेत्र की पहचान है। खेतड़ी कॉपर प्रोजेक्ट की स्थापना 1970 के दशक में हुई थी और यह देश के प्रमुख तांबा उत्पादन केंद्रों में से एक था। इसी दौरान इस विशाल चिमनी का निर्माण हुआ था, जो उस समय की आधुनिक तकनीक और बेहतर इंजीनियरिंग का उत्कृष्ट उदाहरण है।
लगभग 114 मीटर ऊंची यह चिमनी न केवल तकनीकी दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि भारत की ऐतिहासिक इमारतों की तरह क्षेत्र की पहचान भी है। इस चिमनी से निकलने वाला धुआं कभी क्षेत्र की प्रगति, रोजगार और खुशहाली का प्रतीक हुआ करता था। प्रोजेक्ट के सफल संचालन के दौरान इसने हजारों युवाओं को रोजगार और कई परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की थी।
हालांकि, वर्ष 2008 में प्रबंधन ने विभिन्न लाभकारी प्लांटों को बंद कर दिया गया। आज पूरे क्षेत्र की पहचान के रूप में केवल यह ऐतिहासिक स्मेलटर चिमनी ही शेष बची हुई है।

खेतड़ी नगर को नया नाम मिला
ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि एक समय यह चिमनी क्षेत्र की प्रगति, रोजगार और खुशहाली का प्रतीक थी। हजारों लोगों को रोजगार मिला और खेतड़ी नगर को “मिनी चंडीगढ़” के रूप में पहचान मिली। हालांकि वर्ष 2008 के आसपास विभिन्न इकाइयों के बंद होने के बाद क्षेत्र की स्थिति प्रभावित हुई और अब यह ऐतिहासिक चिमनी ही प्रमुख पहचान के रूप में शेष है।
वर्तमान में स्मेल्टर प्लांट को ध्वस्त करने के लिए एक निजी कंपनी को ठेका दिए जाने की जानकारी सामने आई है, जिसमें इस चिमनी को भी हटाने की आशंका जताई गई है। इसे लेकर क्षेत्र के नागरिकों, पूर्व कर्मचारियों और सामाजिक संगठनों में चिंता और आक्रोश है।
ज्ञापन में ये रखी मांगें
- खेतड़ी कॉपर कॉम्प्लेक्स की इस ऐतिहासिक स्मेलटर चिमनी को औद्योगिक धरोहर घोषित किया जाए
- खेतड़ीनगर के औद्योगिक इतिहास के स्मारक के रूप में विकसित किया जाए
- क्षेत्र को औद्योगिक पर्यटन के रूप में विकसित कर स्थानीय रोजगार के नए अवसर सृजित किए जाएं
- राज्य सरकार, जिला प्रशासन और हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के संयुक्त प्रयासों से इसके संरक्षण और विकास की योजना बनाई जाए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2078001

