लक्ष्मणगढ़ की नैन्सी का सॉफ्टबॉल में नेशनल लेवल पर सिलेक्शन:14 अप्रैल से दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में शुरू होगा टूर्नामेंट
लक्ष्मणगढ़ की नैन्सी का सॉफ्टबॉल में नेशनल लेवल पर सिलेक्शन:14 अप्रैल से दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में शुरू होगा टूर्नामेंट
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र की नैन्सी चौधरी का सॉफ्टबॉल में नेशनल लेवल पर सिलेक्शन हुआ है। घस्सू निवासी नैन्सी 14 वर्ष छात्रा वर्ग में राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। निदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग, बीकानेर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, चयनित 25 छात्राओं के लिए 28 व 29 मार्च को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, सोनियाणा (कुंभलगढ़, राजसमंद) में एक प्री-कैंप आयोजित किया गया था। इस कैंप के बाद नैन्सी चौधरी का राजस्थान टीम में अंतिम चयन हुआ।
राष्ट्रीय स्तर की 14 वर्ष छात्रा सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 14 अप्रैल 2026 से दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में किया जाएगा। यहां नैन्सी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।
नैन्सी ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपनी माता सरोज थालौड़ (शारीरिक शिक्षक), पिता विकास भास्कर (असिस्टेंट प्रोफेसर, उत्तर प्रदेश आयुर्वेद विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई), दादाजी रिछपाल सिंह भास्कर (पूर्व प्राचार्य, जीएनएम प्रशिक्षण केंद्र, एसके सीकर) और दादी पतासी देवी सहित अपने परिवारजनों को दिया। उल्लेखनीय है कि नैन्सी चौधरी का इससे पहले भी जिला एवं राज्य स्तर पर चयन हो चुका है। राष्ट्रीय स्तर पर उनके चयन से लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2077988

