[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

इंद्रपुरा में ITBP हवलदार सुभाष चंद्र की प्रतिमा का अनावरण:सांसद बृजेंद्र सिंह ओला ने किया नमन, विधायक सैनी बोले- शहीदों के मूर्ति स्थल को तीर्थ स्थल के रूप में करें याद

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

इंद्रपुरा में ITBP हवलदार सुभाष चंद्र की प्रतिमा का अनावरण:सांसद बृजेंद्र सिंह ओला ने किया नमन, विधायक सैनी बोले- शहीदों के मूर्ति स्थल को तीर्थ स्थल के रूप में करें याद

इंद्रपुरा में ITBP हवलदार सुभाष चंद्र की प्रतिमा का अनावरण:सांसद बृजेंद्र सिंह ओला ने किया नमन, विधायक सैनी बोले- शहीदों के मूर्ति स्थल को तीर्थ स्थल के रूप में करें याद

उदयपुरवाटी : इंद्रपुरा में केंद्रीय विद्यालय के सामने आईटीबीपी हवलदार सुभाष चंद्र की प्रतिमा का अनावरण किया गया। लोकसभा सांसद बृजेंद्र सिंह ओला मुख्य अतिथि थे, जबकि उदयपुरवाटी विधायक भगवाना राम सैनी ने समारोह की अध्यक्षता की। इस अवसर पर शहीद की वीरांगना मंजू देवी और उनके पुत्र मोहित कुमार को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

सांसद बृजेंद्र सिंह ओला ने किया शहीद को नमन

मुख्य अतिथि सांसद बृजेंद्र सिंह ओला ने राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा में आईटीबीपी हवलदार सुभाष चंद्र के सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। उन्होंने उनके जीवन से देशभक्ति और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा लेने का आह्वान किया। सांसद ने कहा- शहीद की कोई जाति नहीं होती, बल्कि देश का जवान राष्ट्र की सुरक्षा में अपना सर्वस्व बलिदान कर देता है।

शहीदों के मूर्ति स्थल को तीर्थ स्थल के रूप में करें याद- विधायक सैनी

पिलानी विधायक पितराम सिंह काला ने कहा- वीर जवानों का त्याग, समर्पण, शौर्य और बलिदान हमें देश सेवा की प्रेरणा देता है। पूर्व राज्य मंत्री डॉ. राजकुमार शर्मा ने इस प्रतिमा अनावरण को आने वाली पीढ़ियों के लिए देशभक्ति की मशाल बताया। उदयपुरवाटी विधायक भगवाना राम सैनी ने शहीदों के मूर्ति स्थल को तीर्थ स्थल के रूप में याद रखने पर जोर दिया।

कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट मोतीलाल सैनी ने किया। इस प्रतिमा अनावरण समारोह में पूर्व प्रधान विद्याधर ओलखा, पूर्व डीईओ रामुराम किलानिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related Articles